गुजरात टाइटंस-राजस्थान रॉयल्स का क्वालीफायर-2 में कैसा रहा है रिकॉर्ड, छोटी टीम ने किया है बड़ा धमाका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा। दोनों टीमें इससे पहले भी आईपीएल में दूसरे क्वालीफायर तक पहुंच चुकी हैं।

गुजरात टाइटंस-राजस्थान रॉयल्स का क्वालीफायर-2 में कैसा रहा है रिकॉर्ड, छोटी टीम ने किया है बड़ा धमाका

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने आईपीएल 2026 में 15-15 मैच खेलने के बाद दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया है। दोनों टीमों ने जारी सीजन में 9-9 मुकाबले जीते हैं। हालांकि पिछले मुकाबलों की बात करें तो गुजरात की टीम अपने पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर आ रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया। आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में इससे पहले भी दोनों टीमें पहुंच चुकी हैं। गुजरात की टीम ने एक बार दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई है और राजस्थान ने तीन बार क्वालीफाई किया है और सिर्फ एक बार खिताबी मुकाबले तक पहुंच पाई है।

दूसरे क्वालीफायर में गुजरात का रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस की टीम ने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था। इस सीजन टीम पहले क्वालीफायर में ही जीत हासिल करके फाइनल तक का सफर तय किया था और चैंपियन बनी थी। इसके बाद आईपीएल 2023 में टीम ने दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश किया था, जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करके फाइनल में पहुंची थी। गुजरात के प्लेऑफ इतिहास की बात करें तो 2022 में टीम चैंपियन बनी थी। 2023 में टीम रनर-अप रही थी। वहीं 2025 में एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई थी और अब आईपीएल 2026 में दूसरे क्वालीफायर में पहुंची है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

राजस्थान ने तीन बार बनाई जगह

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल में तीन बार दूसरा क्वालीफायर खेला है। राजस्थान ने पहली बार 2013 में दूसरा क्वालीफायर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला, जहां उसे 4 विकेट से हार मिली। इसके बाद 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल करके फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन फाइनल में हार गई। वहीं आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 36 रनों से मात दी थी। आईपीएल में राजस्थान की टीम अपना चौथा क्वालीफायर खेलने के लिए उतरेगी।

आर्चर और वैभव बनेंगे गुजरात के लिए खतरा

राजस्थान का पूरा अभियान काफी हद तक सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने एलिमिनेटर में मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आर्चर की तेज गेंदबाज़ी ने हैदराबाद को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया, जबकि सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाज़ी ने मैच का रुख ही पूरी तरह बदल दिया। टाइटंस की बैटिंग काफी हद तक टॉप-ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों - शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर करती है। उनकी निरंतरता ने गुजरात को पूरे सीजन में आगे बढ़ाया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।