फिन एलन का ईडन गार्डन्स में तूफान, 10 छक्के लगाने के बाद भी शतक से चूके
फिन एलन शनिवार को ईडन गार्डन्स में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 35 गेंद में 93 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के जड़े।

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज फिन एलन शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए। सलामी बल्लेबाज एलन ने 35 गेंद में 93 रन बनाए। वह कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब थे लेकिन साई किशोर ने उनका सपना तोड़ दिया। फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी की दमदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 245 रन बनाए।
फिन एलन के नाम कई रिकॉर्ड
आईपीएल की एक पारी में कई बार 10 से अधिक छक्के लगाने के मामले में फिन एलन चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल और वैभव सूर्यवंशी के क्लब में जगह बनाई है। आईपीएल में एक पारी में कई बार 10 से अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने चार बार एक पारी में 10 से अधिक छक्के मारे हैं। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने 2-2 बार ये कारनामा किया है।
एक आईपीएल पारी में कोलकाता के बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम के नाम है, जिन्होंने 2008 में 13 छक्के जड़े थे। आंद्रे रसेल ने 2018 में 11 छक्के लगाए थे। फिन एलन ने दो बार ये कमाल किया है। उन्होंने जारी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी में 10 छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शुरुआत में मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 35 गेंद में 93 रन की विस्फोटकीय पारी खेली जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खराब क्षेत्ररक्षण का पूरा फायदा उठाते हुए शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में इस सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर दो विकेट पर 247 रन खड़ा किया। एलन जब 14 और 33 रन पर थे तब उनका कैच छूटा, उन्होंने पारी के दौरान 10 छक्के और चार चौके लगाए जिससे उनकी पारी के 86 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बने।
एलन के गेंदबाजों की धुनाई के बाद अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) के लय जारी रखते हुए नाबाद अर्धशतकों तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 53 गेंद में 108 रन की शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाया। एलन और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 95 रन की भागीदारी निभाई। गुजरात टाइटन्स ने इस पारी में कुल चार कैच छोड़े और केकेआर के तीनों बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया। रघुवंशी को 52 रन के स्कोर पर वॉशिंगटन सुंदर ने जीवनदान दिया। ग्रीन जब 23 रन पर थे तब अरशद खान ने राशिद खान की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



