IPL विनर के घर पर कब-कब नहीं हुआ फाइनल? चिन्नास्वामी स्टेडियम को दो बार नसीब हो चुकी मेजबानी
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डिफेंडिंग चैंपियन है। चलिए, आपको बताते हैं कि आईपीएल विनर के घर पर कब-कब फाइनल नहीं हुआ?

आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी पुष्टि कर दी। 19वें सीजन का खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला क्वालीफायर (26 मई) धर्मशाला जबकि एलिमिनेटर (27 मई) और दूसरा क्वालीफायर (29 मई) न्यू चंडीगढ़ में होगा। पिछले सीजन का फाइनल भी अहमदाबाद में हुआ था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में परंपरा है कि विजेता टीम के होम ग्राउंड पर अगले साल फाइनल खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डिफेंडिंग चैंपियन है लेकिन चिन्नास्वामी को मेजबानी नहीं मिली। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
IPL विनर के घर पर कब-कब नहीं हुआ फाइनल?
बता दें कि आईपीएल में कई बार ऐसा हो चुका है जब विनर के घर पर फाइनल नहीं हुआ। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। तब फाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था। 2009 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल का आयोजन साथ अफ्रीका में हुआ। उस वक्त फाइनल जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें डेक्कन चार्जर्स चैंपियन बनी। हालांकि, अगले साल खिताबी मुकाबला डेक्कन चार्जर्स के होम ग्राउंड पर नहीं हुआ बल्कि नवी मुंबई में खेला गया। 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने खिताब पर कब्जा जमाया। अगले साल फाइनल सीएसके के होम ग्राउंड यानी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। यह फाइनल भी सीएसके ने जीता।
चिन्नास्वामी को दो बार नसीब हुई फाइनल की मेजबानी
2012 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ फाइनल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नाम रहा। अगले साल कोलकाता के ईडन गार्डन्स ने खिताबी मुकाबले की मेजबान की, जिसमें मुंबई इंडियंस (एमआई) चैंपियन बनी। लेकिन अगले साल फाइनल मुंबई की बजाए बेंगलुरु में आयोजित हुआ। 2014 में केकेआर ने फिर ट्रॉफी जीती। 2015 में खिताबी मुकाबला कोलकाता में हुआ, जहां मुंबई चैंपियन बनी। 2016 का फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। तब सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर खिताब जीता था। 2017 में फाइनल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ, जिसमें मुंबई इंडियंस ने ट्रॉफी हासिल की। 2018 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार आईपीएल फाइनल हुआ। उस वक्त सीएसके के हाथ ट्रॉफी लगी। लेकिन 2019 का फाइनल हैदराबाद में खेला गया, जिसमें एमआई विजेता रही।
दो बार दुबई के मैदान पर खेला गया आईपीएल फाइनल
कोरोना महामारी के कारण आईपीएल के 13वें और 14वें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात हुआ। मुंबई ने 2020 और चेन्नई ने 2021 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ट्रॉफी जीती। 2022 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकबला खेला खेला। तब आईपीएल में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस (जीटी) विजेता बनी। अगले साल भी यहीं फाइनल हुआ, जिसमें चेन्नई टीम ने खिताब जीता। 2024 में चेन्नई के मैदान पर खिताबी मुकाबला हुआ। उस वक्त केकेआर को ट्रॉफी नसीब हुई। हालांकि, 2025 में कोलकाता के बजाए अहमदाबाद में फाइनल हुआ। चेन्नई और मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम हैं। दोनों ने पांच-पांच बार खिताब जीता है। केकेआर ने कुल तीन बार ट्रॉफी अपने नाम की है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



