RCB के खिलाफ करारी हार पर गुजरात कप्तान शुभमन गिल का पारा हुआ हाई, फील्डरों पर जमकर बरसे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल धर्मशाला में फील्डरों के प्रयास से नाखुश दिखे। उन्होंने मैच हारने के पीछे खराब फील्डिंग को दोषी बताया।

RCB के खिलाफ करारी हार पर गुजरात कप्तान शुभमन गिल का पारा हुआ हाई, फील्डरों पर जमकर बरसे

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि टीम 12वें-13वें ओवर तक मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन कैच छोड़ने और कमजोर क्षेत्ररक्षण ने मैच का रुख बदल दिया। कप्तान रजत पाटीदार की नौ छक्कों से सजी 93 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल के क्वालीफायर एक में मंगलवार को 92 रन से पीट दिया और लगातार दूसरे साल सीधे फ़ाइनल में जगह बना ली। आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद गुजरात को 19.3 ओवर में 162 रन पर निपटा दिया। हालांकि इस हार के बावजूद गुजरात के पास 29 मई को क्वालीफायर दो में फ़ाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा, जहां उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा।

ग्राउंड फील्डिंग अच्छी नहीं रही

शुभमन गिल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि पिच ने हमें चौंकाया। हम मैच में अच्छी स्थिति में थे, लेकिन हमारी क्षेत्ररक्षण स्तर के अनुरूप नहीं रही। कुछ आसान कैच छूटे और ग्राउंड फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही।" उन्होंने कहा, “यह उन मुकाबलों में से एक है, जिसे हम जल्दी भूलकर मोहाली में नई शुरुआत करना चाहेंगे। टीम मीटिंग और अभ्यास सत्र में क्षेत्ररक्षण पर लगातार काम होता है, लेकिन आज दबाव के क्षणों में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।”

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लक्ष्य का पीछा करने को लेकर कहा, "ऐसे मैदान पर अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी होती है। यहां गेंद तेजी से बल्ले पर आती है और आउटफील्ड भी तेज है। अगर पावरप्ले अच्छा जाता, तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था।"

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एकमात्र राहुल तेवतिया (68) ने संघर्ष करते हुए आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से अर्धशतक बनाया जबकि जोस बटलर ने 29 और साई सुदर्शन ने 14 रन बनाये। बाकी बल्लेबाज आयाराम-गयाराम की तर्ज पर मैदान आते और पवेलियन लौटते रहे। कप्तान शुभमन गिल दो रन बनाकर आउट हुए। जैकब डफी ने तीन और भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या तथा रसिख सलाम डार ने दो-दो विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात ने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए थे और यहीं से उनकी हार तय हो गई थी। शुभमन गिल और साई सुदर्शन सस्ते में आउट हो गए और इसका असर बाकी बैटिंग लाइन अप पर भी देखने को मिला। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 14-15 ओवर में ही आउट हो जाएगी लेकिन राहुल तेवतिया ने 43 गेंद पर 68 रन बनाकर मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाया।

इससे पहले पाटीदार ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाये। यह अब आईपीएल प्लेऑफ़ में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। आरसीबी ने 2023 में क्वालीफ़ायर 2 में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस द्वारा बनाए गए 233/3 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।