गुजरात टाइटंस से हारने के बाद भी रजत पाटीदार को है इस बात का संतोष, गिल-भुवनेश्वर की तारीफ की

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा है कि 155 रन काफी कम थे लेकिन उन्होंने मैच को 16वें ओवर तक ले जाने के लिए गेंदबाजों की तारीफ की है।

गुजरात टाइटंस से हारने के बाद भी रजत पाटीदार को है इस बात का संतोष, गिल-भुवनेश्वर की तारीफ की

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का मानना है कि इस पिच पर 155 रन पर्याप्त नहीं थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की बैटिंग की तारीफ की है और माना कि गिल ने ताबड़तोड़ पारी से उनकी टीम पर दबाव डाल दिया था। गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से शिकस्त दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बैटिंग करते हुए पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार पारियों की मदद से 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

रजत पाटीदार ने इस चीज को बताया पॉजिटिव

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद रजत पाटीदार ने कहा, ''जाहिर है, इस ट्रैक पर इतने रन पर्याप्त नहीं थे लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने गेंदबाजी की और मैच को 15-16 ओवर तक ले गए, मुझे लगता ये पॉजिटिव साइन है। (पिच के बारे में) निश्चित रूप से, सतह पर घास की अच्छी परत थी जिसने तेज गेंदबाजों की मदद की। जैसा हमने कहा, शुभमन ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने हम पर दबाव बनाया, लेकिन जिस तरीके से हम वापसी करके 16वें ओवर तक मैच को खींच सके, वो सकारात्मक है। मुझे लगता है कि यह काफी स्पष्ट है। हमने बीच के ओवरों में बहुत सारे विकेट गंवाए और इसी वजह से हम पिछड़ गए।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने आगे कहा, ''जैसा हम सभी जानते हैं, वो (भुवनेश्वर) टी20 फॉर्मेट के अनुभवी गेंदबाज हैं। पहले हाफ में उन्होंने जिस तरीके से गेंदबाजी की, वो कमाल की थी लेकिन मुझे लगता है कि अभी लंबा रास्ता तय करना है और हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देंगे। बिल्कुल, लेकिन हम टेबल को लेकर नहीं सोच रहे। हमारा लक्ष्य सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलना है।" गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। वहींं यह आरसीबी की तीसरी हार है। राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 27 रनों की मैच विजयी पारी खेली। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिये। रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। सुयश शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने आरसीबी को 19.2 ओवरों मे 155 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया था। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।