IPL मैच देखकर लौटते वक्त दिल्ली के 2 फैंस की एक्सीडेंट में चली गई थी जान, DC ने दी श्रद्धांजली
दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्टर रहे दो चचेरे भाईयों की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिल्ली और बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच को देखने के बाद दोनों घर लौट रहे थे, इस दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ और दोनों की जान चली गई।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के दो चहेते फैंस की मंगलवार को दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने यज्ञ भाटिया और अभव भाटिया की तस्वीरें शेयर करते हुए विनम्र श्रद्धांजली दी है। दिल्ली के सपोर्टर रहे चचेरे भाई मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले को देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान एक ट्रक से हुई टक्कर में दोनों की जान चली गई।
दिल्ली ने शेयर किया पोस्ट
दिल्ली कैपिटल्स ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''हम अभव (14) और यज्ञ भाटिया (20) के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं, जो हमारी दिल्ली कैपिटल्स टोली के अभिन्न सदस्य थे। वे हमेशा स्टैंड में हमारे साथ खड़े होकर 'दिल्ली' के लिए चीयर करते थे। आज हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले अभव और यज्ञ''
अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली की टीम के लिए यह सत्र काफी मुश्किलों भरा रहा है। पिछले दो मैच में टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने 250 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन विरोधी टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए उस लक्ष्य को हासिल कर लिया वहीं दूसरी तरफ वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट हो गए।
इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली एक रन की हार ने दिल्ली को भावनात्मक रूप से काफी चोट पहुंचाई है। तीन जीत और चार हार के साथ वे अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं और उन्हें जल्द ही अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है।
गेंदबाजी के मोर्चे पर कुछ अच्छी खबरें भी हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक मई से खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लुंगी एनगिडी के उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टार्क का टीम में शामिल होना दिल्ली के लिए एक बहुत ही जरूरी और सही समय पर मिला सहारा साबित हो सकता है। उम्मीद है कि वे काइल जैमीसन या दुष्मंता चमीरा में से किसी एक की जगह लेंगे।
पिछले मैच में 75 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए दिल्ली के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे लेकिन अब उन्हें राजस्थान के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ और भी अधिक सटीक गेंदबाजी करनी होगी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



