DC vs PBKS Highlights, IPL 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, IPL की सबसे बड़ी रनचेज को दिया अंजाम; प्रभसिमरन-अय्यर चमकें

DC vs PBKS Highlights, IPL 2026: पंजाब किंग्स ने 265 रनों के टारगेट को हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह आईपीएल का नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में चेज किया गया अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है।

DC vs PBKS Highlights, IPL 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, IPL की सबसे बड़ी रनचेज को दिया अंजाम; प्रभसिमरन-अय्यर चमकें

श्रेयस अय्यर

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

DC vs PBKS Highlights, IPL 2026: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया है। पंजाब की टीम अब सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली टीम बन गई है। पंजाब की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों पर 76 रनों की धमाकेदार पारी खेल पंजाब को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अय्यर ने 36 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। करुण नायर ने अय्यर के दो कैच छोड़े जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच में 529 रन बने, जो आईपीएल के इतिहास में एक मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 264 के स्कोर तक पहुंचाया। यह राहुल के आईपीएल करियर का 6ठा शतक था। राहुल आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने। वहीं दूसरी तरफ नीतिश राणा का दिल टूटा। वह शतक के करीब पहुंचे, मगर पूरा नहीं कर पाए। राणा 91 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यूनिवर्स बॉस ने भी आईपीएल में 6 शतक जड़े थे। विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे अधिक 8 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

Delhi Capitals vs Punjab Kings Scorecard Online Update

PBKS- 265/4 (18.5)

DC 264-2 (20)

DC vs PBKS प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

DC vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब ने दर्ज की IPL इतिहास की सबसे बड़ी जीत

DC vs PBKS Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक और प्रभसिमरन सिंह की 76 रनों की पारी के दम पर पंजाब किंग्स की टीम 265 रनों का विशाल टारगेट हासिल करने में कामयाब रही। दिल्ली की तरफ से करुण नायर ने श्रेयस अय्यर के दो कैच टपकाकर पंजाब की मदद की। पंजाब अभी भी इस टूर्नामेंट में अजेय है। यह 7 मैचों में उनकी 6ठी जीत है।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- आखिरी 2 ओवर में 13 रन की जरूरत

DC vs PBKS LIVE Score- पंजाब किंग्स को आखिरी 12 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत है। अय्यर 64 तो शशांक 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- शशांक सिंह ने भी जड़ा छक्का

DC vs PBKS LIVE Score- 18वां ओवर लेकर आए मुकेश कुमार की चौथी गेंद पर शशांक सिंह ने तीसरी गेंद पर धमाकेदार छक्के जड़ा। अब पंजाब को 14 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- पंजाब किंग्स को 18 गेंदों पर 23 रनों की दरकार

DC vs PBKS LIVE Score- श्रेयस अय्यर ने 17वें ओवर से 16 रन बटौरे। आखिरी 18 गेंदों पर पंजाब किंग्स को 23 रनों की दरकार है। अय्यर 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- श्रेयस अय्यर ने जले पर छिड़का नमक

DC vs PBKS LIVE Score- अय्यर ने दो कैच छूटने के बाद भी आक्रामकता नहीं छोड़ी है। उन्होंने कुलदीप यादव को बैक टू बैक छक्के लगाए और 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अय्यर क्या कमाल की बैटिंग कर रहे हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- श्रेयस अय्यर को मिले जीवनदान

DC vs PBKS LIVE Score- करुण नायर ने श्रेयस अय्यर के बैक टू बैक दो कैच टपकाकर पंजाब किंग्स को बड़ा मौका दिया है। यह ड्रॉप कैच दिल्ली को कितने भार पड़ने वाले हैं वो आगे आने वाले कुछ समय में पता चल जाएगा।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- पंजाब का स्कोर 200 के पार, दिल्ली को चौथी सफलता

DC vs PBKS LIVE Score- विपराज निगम ने नेहाल वढेरा को आउट कर पंजाब को चौथा झटका दे दिया है। इससे पहले वढेरा ने विपराज को बैक टू बैक दो चौके लगाकर अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया था।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- कुलदीप यादव का कहर

DC vs PBKS LIVE Score- कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन सिंह के बाद कूपर कोनोली को बोल्ड कर पंजाब किंग्स को डबल झटका दे दिया है। 9.2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- प्रभसिमरन सिंह हुए आउट

DC vs PBKS LIVE Score- 8वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन सिंह को LBW आउट कर पंजाब किंग्स को बड़ा झटका दे दिया है। वह 26 गेंदों पर 76 रन बनाकर आउट हुए।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- प्रियांश आर्या हुए आउट

DC vs PBKS LIVE Score- रनों की बरसात के बीच पंजाब को लगा झटका। प्रियांश आर्या हुए आउट। अक्षर पटेल को मिली पहली सफलता।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- प्रभसिमरन सिंह ने एक ओवर में लगाए 6 चौके

DC vs PBKS LIVE Score- प्रभसिमरन सिंह ने मुकेश कुमार के 6ठे ओवर में चौकों की झड़ी लगाई। उन्होंने लगातार 6 चौके लगाए। वह अब 23 गेंदों पर 71 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। पंजाब का स्कोर 6 ओवर के बाद 116 रन है।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक

DC vs PBKS LIVE Score- प्रभसिमरन सिंह ने 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी, वहीं पंजाब ने 32 गेंदों पर 100 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। 265 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए यह धमाकेदार शुरुआत है।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- लुंगी एनगिडी के कन्कशन सब्स्टीट्यूट का ऐलान

DC vs PBKS LIVE Score- चोटिल एनगिडी के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में विपराज निगम मैदान पर उतरे हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- 4 ओवर के बाद पंजाब किंग्स 83/0

DC vs PBKS LIVE Score- प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या छक्कों की बरसात कर रहे हैं। 4 ओवर में पंजाब का स्कोर 85 रन है। प्रभसिमरन 42 तो प्रियांश 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- लुंगी एनगिडी चोटिल

DC vs PBKS LIVE Score- प्रियांश आर्या का कैच लेने के प्रयास में दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। उनको बाहर ले जाने के लिए स्ट्रेचर मैदान पर मंगाया गया है। यह दिल्ली के लिए काफी खराब दृश्य है।

Share

DC vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की धमाकेदार शुरुआत

DC vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 265 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। पहले दो ओवर में ही पंजाब ने 36 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 6 गेंदों पर 20 तो प्रियांश आर्या 6 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 264/2

DC vs PBKS LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के शतक और नीतिश राणा की 91 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। पंजाब को जीत के लिए 265 रनों की दरकार है, आज तक आईपीएल में इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं हो पाया है।

Share

DC vs PBKS Live Cricket Score: केएल राहुल ने रचा इतिहास

DC vs PBKS Live Cricket Score: केएल राहुल ने 141 रन का आंकड़ा पार करते ही इतिहास रच दिया है। वह बतौर भारतीय अब आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। राहुल अब 144 के निजी स्कोर पर हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score: नीतिश राणा 91 रन पर आउट

DC vs PBKS LIVE Score: बार्टलेट की 8 गेंदों पर 38 रन बनाने के बाद नीतिश राणा 91 के निजी स्कोर पर आउट हुए। मिड ऑफ की दिशा में श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़ा।

Share

DC vs PBKS LIVE Score: नीतिश राणा नहीं ले रहे रुकने का नाम

DC vs PBKS LIVE Score: जीवनदान मिलने के बाद नीतिश राणा और खुंखार दिख रह हैं। केएल राहुल के बाद वह भी अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। राणा अब 43 गेंदों पर 91 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score: केएल राहुल ने जड़ा शतक

DC vs PBKS LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 45 गेंदों पर अपना 6ठा आईपीएल शतक पूरा कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 200 के करीब है।

Share

DC vs PBKS LIVE Score: 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स 173/1

DC vs PBKS LIVE Score: केएल राहुल अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। वह 92 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं नीतिश राणा 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स पूरे दबाव में हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score: नीतिश राणा ने मचाई तबाही 6,4,4,4,4,6

DC vs PBKS LIVE Score: नीतिश राणा ने 12वें ओवर में 28 रन बटौरकर दिल्ली कैपिटल्स को बड़े स्कोर की राह दिखा दी है। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 142 रन। नीतिश राणा 65 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score: राणा ने जड़ा छक्का

DC vs PBKS LIVE Score: नीतीश राणा ने आक्रामक रुख अपना लिया है। 12वां ओवर लेकर आए बार्टलेट का स्वागत उन्होंने छक्के के साथ किया। अगली गेंद पर स्कूप शॉट की मदद से उन्होंने चार रन बटौरे। राणा भी अर्धशतक के करीब है। वह 47 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के 100 रन पूरे

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली ने 10वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। राहुल 56 तो राणा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली यहां से रनगति बढ़ाना चाहेगी।

Share

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल ने ठोका अर्धशतक

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल ने आईपीएल करियर का 45वां और सीजन का तीसरा अर्धशतक 10वें ओवर में पूरा किया। शशांक सिंह द्वारा कैच छोड़े जाने के बाद राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की। राहुल ने 26 गेंदों पर फिफ्टी लगाई।

Share

DC vs PBKS Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 68/1

DC vs PBKS Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खूब तबाही मचाई। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले का अपना बेस्ट स्कोर बनाया। 6 ओवर के बाद डीसी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन है।

Share

DC vs PBKS Live Cricket Score: केएल राहुल-नीतीश राणा ने मचाई तबाही

DC vs PBKS Live Cricket Score: 5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। केएल राहुल 12 गेंदों पर 30 के स्कोर पर हैं। वहीं राणा ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए हैं।

Share

DC vs PBKS LIVE Score- नीतीश राणा का जलवा

DC vs PBKS LIVE Score- पारी का चौथा ओवर लेकर आए मार्को यानसन का स्वागत नीतीश राणा ने बैक टू बैक दो चौकों के साथ किया। एक चौका तो उन्हें प्रियांश आर्या की मिसफील्ड के चलते मिला।

Share

DC vs PBKS Live Score: अर्शदीप सिंह को मिली सफलता

DC vs PBKS Live Score: अर्शदीप सिंह ने चौथी गेंद पर पथुम निसांका को अपने जाल में फंसाया। पुल शॉट लगाने के चक्कर में श्रीलंकाई बल्लेबाज गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। विकेट कीपर प्रभसिमरन सिंह ने आसान सा कैच पकड़ा।

Share

DC vs PBKS Live Score: शशांक सिंह ने छोड़ा केएल राहुल का कैच

DC vs PBKS Live Score: पारी का तीसरा ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने स्क्वॉयर लेग की दिशा में बड़ा शॉट खेलना चाहा, मगर वह गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए। शशांक की गोदी में कैच गई, मगर उन्होंने टपका दी। पिछले मैच में भी उन्होंने कई कैच छोटी थी।

Share

DC vs PBKS Live Score: बार्टलेट के पहले ओवर से 15 रन

DC vs PBKS Live Score: केएल राहुल के बाद पथुम निसांका ने भी बार्टलेट की खबर ली। दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे ओवर से 15 रन बटौरे। दिल्ली के लिए अभी तक शुरुआत अच्छी रही है।

Share

DC vs PBKS Live Score: केएल राहुल ने भी खोले हाथ

DC vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स के लिए पारी का दूसरा ओवर लेकर आए बार्टलेट की पहली दो गेंदों पर केएल राहुल ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। राहुल अब 4 गेंदों पर 10 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

DC vs PBKS Live Score: पथुम निसांका ने लगाया पहला चौका

DC vs PBKS Live Score: अर्शदीप सिंह अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर लाइन से भटके निसांका ने इसका फायदा उठाते हुए फाइन लेग की दिशा में चौका लगा दिया।

Share

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हुआ आगाज

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी का आगज करने केएल राहुल और पथुम निसांका उतर चुके हैं। अर्शदीप सिंह पहला ओवर डाल रहे हैं।

Share

IPL 2026 DC vs PBKS Live Score: दिल्ली-पंजाब के इंपैक्ट प्लेयर कौन-कौन

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: विप्रज निगम, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: नेहाल वढेरा, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद

Share

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Share

IPL 2026 DC vs PBKS Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, पहले करेगी बैटिंग

IPL 2026 DC vs PBKS Live Score: अक्षर पटेल ने टॉस के दौरान कहा, “हम पहले बैटिंग करेंगे। गर्मी है, इसलिए हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और उसे डिफेंड करना चाहते हैं। ट्रैक धीमा हो जाएगा। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम जरूरी मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं। हमें उस पर काम करने की जरूरत है। कोई बदलाव नहीं।”

Share

IPL 2026 DC vs PBKS Live Score: कूपर कोनोली मैच के लिए उपलब्ध

IPL 2026 DC vs PBKS Live Score: कूपर कोनोली, जो छह दिन के ब्रेक में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिटनेस टेस्ट के लिए गए थे, वापस आ गए हैं और शनिवार के मैच के लिए उपलब्ध हैं।

Share

IPL 2026 DC vs PBKS Live Score: दिल्ली के खिलाफ खूब चलता है श्रेयस अय्यर का बल्ला

IPL 2026 DC vs PBKS Live Score: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ पांच पारियों में 144.92 के स्ट्राइक रेट और दो अर्द्धशतक के साथ 200 रन बनाए हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)DC vs PBKS Highlights, IPL 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, IPL की सबसे बड़ी रनचेज को दिया अंजाम; प्रभसिमरन-अय्यर चमकें