संजू सैमसन की उंगली में लगी चोट, दूसरे ही ओवर में छोड़ा मैदान; कौन कर रहा CSK के लिए कीपिंग?

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

संजू सैमसन गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उंगली में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए हैं। उन्हें दूसरे ही ओवर में ये चोट लगी। उनकी जगह उर्विल पटेल कीपिंग कर रहे।

संजू सैमसन की उंगली में लगी चोट, दूसरे ही ओवर में छोड़ा मैदान; कौन कर रहा CSK के लिए कीपिंग?

चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की पारी के दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन को चोट लगी। विकेट के पीछे गेंद रोकने के प्रयास में उन्हें ये चोट लगी। गेंद उनकी दस्ताने को छूकर बाउंड्री की तरफ चली गई। लेकिन गेंद लगने के कारण उनकी उंगली में सूजन थी, जिसके बाद दर्द के कारण उन्होंने बाहर जाने का फैसला किया। चेन्नई ने उनकी जगह उर्विल पटेल को ग्लव्स थमाया है। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 125 रन की साझेदारी हुई।

गुजरात टाइटंस की पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन चोटिल हुए। स्पेंसर जॉनसन के ओवर की तीसरी गेंद लेग साइड की तरफ जाने के बाद लेट स्विंग हुई और संजू सैमसन की बाईं साइड से होते हुए बाउंड्री पर गई। संजू दाईं तरफ गेंद पकड़ने के लिए गए लेकिन गेंद ने विकेट को पार करने के बाद दिशा बदली और जब तक संजू गेंद की लाइन में आते गेंद उनके ग्लव्स को छूते हुए मैदान के बाहर चली गई। हालांकि इस दौरान संजू सैमसन को उंगली में चोट लगी और वह दर्द में दिखे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से बात करके वह मैदान से बाहर चले गए। फील्ड पर मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला। इसके बाद उर्विल पटेल ने विकेटकीपिंग की।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच में कुछ बाउंस और पेस है और हम इसका फ़ायदा उठाना चाहते हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट खेल रहे हैं। अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह आए हैं। हम प्रोसेस में विश्वास रखते हैं। हालांकि हमें रिजल्ट उस हिसाब से नहीं मिला है। हम चीजों को सिंपल रखना चाहते हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं। उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अपनी वो इंटेंसिटी बरकरार रखेंगे। अभी काम पूरा नहीं हुआ है और उम्मीद है कि हमारे तीन मैच और यहां से बेहतर होंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद ख़ान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद ख़ान और मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैंमसन (कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।