क्रिकेट उतना आसान नहीं है, जितना वैभव सूर्यवंशी…15 वर्षीय खिलाड़ी के बारे में ये क्या बोल गए ध्रुव जुरेल?

Md.Akram गुवाहाटी, भाषा
share

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की शान में ध्रुव जुरेल ने बड़ी बात कही है। आरसीबी को हराने के बाद जुरेल ने कहा कि क्रिकेट उतना आसान नहीं है, जितना सूर्यवंशी बना देते हैं।

क्रिकेट उतना आसान नहीं है, जितना वैभव सूर्यवंशी…15 वर्षीय खिलाड़ी के बारे में ये क्या बोल गए ध्रुव जुरेल?

आईपीएल 2026 में चार पारियों में दो अर्धशतक लगा चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह महज एक 'नंबर' है और वह किसी भी क्रम पर उतरने के लिए तयार हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जुरेल उस समय क्रीज पर आए जब राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का स्कोर एक विकेट पर 21 रन था। जुरेल ने 43 गेंद में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को लगातार चौथी जीत दिलाई। उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के जमाए।

'मैं पिछले साल पांचवें-छठे नंबर पर खेलता था'

जुरेल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मैं पिछले साल पांचवें-छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा था। आखिर में तो लक्ष्य मैच जीतना होता है। प्रबंधन ने मुझ पर भरोसा करके तीसरे नंबर पर भेजा है।'' उन्होंने कहा, ''यह महज एक नंबर है। मैं कोई विशेष नंबर नहीं चाहता। मेरा स्वभाव ऐसा ही है। अगर मुझे आठवें नौवें नंबर पर भी भेजेंगे तो मैं योगदान देकर खुश रहूंगा। टीम को जहां मेरी जरूरत है, मैं तैयार हूं।'' राजस्थान के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद में 78 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और सात छक्के जड़े।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'क्रिकेट उतना आसान नहीं है जितना सूर्यवंशी…'

जुरेल ने कहा, ''जब मैं तीसरे नंबर पर उतरता हूं तो वैभव सूर्यवंशी मेरा काम आसान कर देता है। वैभव हर गेंद पर पीट रहा था और उसे देखकर आपको लगता है कि विकेट में कुछ नहीं है। क्रिकेट उतना आसान नहीं है जितना वह बना देता है।'' उन्होंने कहा, ''जब आपको पता है कि वह गेंद को बखूबी पीट रहा है और दबाव भी है कि वह इतना अच्छा खेल रहा है और मुझे भी कुछ करना है। ऐसे में भी आसानी होती है क्योंकि आपको लगता है कि वह इतना अच्छा खेल रहा है तो मैं भी खेल सकता हूं।''

सूर्यवंशी ने 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए

भारतीय क्रिकेट के 'धुरंधर' सूर्यवंशी और जुरेल की तूफानी पारी की मदद से राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराकर अपना अश्वमेधी अभियान जारी रखा। सूर्यवंशी ने रॉयल्स को एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत दी जो इस सत्र में नामी गिरामी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में तनिक भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। पिछले मैच में जहां उन्हें जसप्रीत बुमराह का मानमर्दन किया तो इस बार जोश हेजलवुड की बारी थी। टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज हेजलवुड की गेंदों पर सूर्यवंशी ने लगातार तीन चौके जड़े। क्रिकेट जगत में जहां 200 के स्ट्राइक रेट की बात होती है, सूर्यवंशी ने 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए । ऐसा लग रहा है मानो वह रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने ही नहीं बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी की नR परिभाषा गढने के इरादे से मैदान पर उतरते हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।