CSK ने रामकृष्ण घोष के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा चुके मैकनील नोरोन्हा को मौका
चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को रामकृष्ण घोष के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। घोष की जगह सीएसके टीम में मैकनील नोरोन्हा को शामिल किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने रामकृष्ण घोष की जगह एक नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। रामकृष्ण घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने पैर में चोट लगवा बैठे थे। इस चोट के कारण वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष की जगह मैकनील नोरोन्हा सीएसके टीम में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें 30 लाख रुपये मिलेंगे।
कर्नाटक के रहने वाले ऑलराउंडर नोरोन्हा को हाल ही में 'नमन अवॉर्ड्स' में एमए चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान 2024/25 के कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर दिया गया। इस शानदार सीजन के बाद, नोरोन्हा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने अपने राज्य की ओर से कुल तीन मैच खेले।
घोष ने 2025-26 घरेलू सीजन में महाराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने जयपुर में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 42 रन देकर सात विकेट लिए थे। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों पर नाबाद 64 रन भी बनाए थे।
टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ी चोटिल
सीएसके को कुछ दिन पहले ही एक झटका लगा था जब तेज गेंदबाज खलील अहमद दाई जांघ में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने नाथन एलिस को भी चोट के कारण खो दिया था और डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआती गेम में नहीं खेले थे। अनुभवी एमएस धोनी अभी तक खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सीएसके ने अब तक 11 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और अब उनका अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।
पहले तीन मैच हारने के बाद चेन्नई ने पिछले आठ में से छह मैच जीते हैं । उसे 15 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ दो अंक लेने होंगे जिसके बाद सनराइजर्स और गुजरात से आखिरी दो मैच खेलने हैं । अगले दस दिन में चेन्नई को तीनों मैच जीतने होंगे क्योंकि इस बार 18 अंक प्लेआफ क्वालीफिकेशन की गारंटी लग रहे हैं ।
अब जबकि टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है तब सीएसके शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है। उसके अभी तक के अभियान में निरंतरता का अभाव रहा है। उसने अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान दोनों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



