क्वालीफायर-1 में छिपा है IPL 2026 चैंपियन, 15 सालों का रिकॉर्ड कर देगा दंग! तीन बार हुआ ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 खेला जाएगा। आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है। चलिए, आपको क्वालीफायर-1 का 15 सालों का रिकॉर्ड बताते हैं।

क्वालीफायर-1 में छिपा है IPL 2026 चैंपियन, 15 सालों का रिकॉर्ड कर देगा दंग! तीन बार हुआ ऐसा

आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले आयोजित होंगे। मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच क्वालीफायर-1 होगा। आरसीबी और जीटी में से जो भी टीम धर्मशाला में जीत दर्ज करेगी, उसे फाइनल का टिकट मिलेगा। हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में उतरना होगा। वैसे, क्वालीफायर-1 में काफी हद तक आईपीएल चैंपियन छिपा है। यह हमने नहीं कह रहे बल्कि 15 सालों का रिकॉर्ड इसकी गवाही दे रहा। आरसीबी ने आईपीएल 2025 में पहला क्वालीफायर जीता था और फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। गुजरात ने 2022 में पहला क्वालिफायर जीतने के बाद फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी थी।

प्लेऑफ के बाद तीन बार हुआ ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में साल 2011 से प्लेऑफ का सिस्टम शुरू हुआ। तब से 15 सीजन में से 12 मर्तबा उस टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की, जिसने क्वालीफायर-1 में जीत दर्ज की। इस दौरान सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ, जब कोई टीम पहला क्वालीफायर जीतने के बावजूद खिताब से चूक गई। आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स ने क्वालीफायर-1 जीता मगर मुंबई इंडियंस ने खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। आरसीबी ने 2016 में पहला क्वालीफायर जीता था लेकिन फाइनल में बाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी। राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 2017 के क्वालीफायर-1 में विजयी परचम फहराया मगर मुंबई इंडियंस ने फाइनल पर कब्जा जमाया। मुंबई की टीम ने पुणे को महज 1 रन से हराया था। 2018 से 2025 तक क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम आईपीएल चैंपियन बनी है। क्या 19वें सीजन में भी यह सिलसिला बरकरार रहेगा?

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

धर्मशाला में होगा हाई स्कोरिंग मैच?

तेज गेंदबाजों की मददगार धर्मशाला की पिच पर मौजूदा सीजन में बल्लेबाजों ने सहजता से बड़े स्कोर बनाए हैं और मंगलवार को हाई स्कोरिंग मैच होने की संभवना है। क्वालीफायर-1 में मुख्य मुकाबला बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के बीच होने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के स्टेडियम में सीजन में खेले गए तीनों मुकाबलों में पहली पारी का स्कोर 200 रन के आंकड़े तक पहुंचा या उससे आगे निकला। तेज गेंदबाजों को यहां सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन इस सत्र के आंकड़े बताते हैं कि धर्मशाला अब केवल गेंदबाजों के लिए मुफीद विकेट नहीं रह गया है। बल्लेबाज अगर पिच की समान गति और सही उछाल की शुरुआती चुनौती पार कर लें, तो उन्हें खुलकर खेलने का मौका मिलता है। पहले क्वालीफायर में काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन-सी टीम शुरुआती छह ओवरों में गेंद से बेहतर प्रदर्शन करती है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।