रोहित का कैच लेने के लिए ग्रीन ने झोंक दी पूरी ताकत, रिंकू के साथ जश्न मनाने का वीडियो वायरल

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कैमरन ग्रीन ने बुधवार को ईडन गार्न्डस में रोहित शर्मा का शानदार कैच लपका। रोहित कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंद में 15 रन ही बना सके।

रोहित का कैच लेने के लिए ग्रीन ने झोंक दी पूरी ताकत, रिंकू के साथ जश्न मनाने का वीडियो वायरल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। मुंबई ने बैटिंग करते हुए पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए। टॉप ऑर्डर में कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी बाएं हाथ के गेंदबाज सौरभ दुबे के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। रोहित ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। कैमरन ग्रीन ने उनका कैच लपका। कैच लेने के बाद ग्रीन का रिंकू सिंह के साथ जश्न मनाने की तस्वीर वायरल हो रही है।

ग्रीन ने लपका शानदार कैच

मुंबई इंडियंस की पारी के चौथे ओवर में सौरभ दुबे के ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा। हालांकि पांचवीं गेंद पर सौरभ ने गेंद की स्पीड में बदलाव किया और धीमी गेंद डाली, रोहित ने बड़ा शॉट लगाया लेकिन बाउंड्री के बाहर नहीं भेज सके। कैमरन ग्रीन ने दौड़ते हुए उनका शानदार कैच लपका। एक बार लगा कि वह पॉवेल से टकरा जाएंगे, जोकि खुद भी गेंद को पकड़ने के लिए दौड़ लगा रहे थे। हालांकि ग्रीन ने कैच लपका और फिर रिंकू सिंह के साथ जश्न मनाया। रोहित ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाए। रोहित ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को बारिश के कारण खेल रूकने तक मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग मैच में 57 रन के स्कोर तक चार विकेट झटक लिए थे। केकेआर के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने दो दो विकेट लिए। ग्रीन (17 रन देकर दो विकेट) और दुबे (22 रन देकर दो विकेट) ने पावरप्ले के अंदर ही रेयान रिकेलटन (06), रोहित शर्मा (15), नमन धीर (0) और सूर्यकुमार यादव (15) को आउट कर दिया। केकेआर अभी भी प्ले-ऑफ की दौड़ में बनी हुई है और चाहेगी कि यह मैच पूरा चले।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बुधवार को बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बेहद खराब बल्लेबाजी की। मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस के लिए कोर्बिन बॉश नाबाद 32 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन और तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए। केकेआर के लिए सुनील नारायण ने चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने दो दो विकेट झटके।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।