IPL 2026: ऐसा करने में ज्यादा ही समय लग गया, KKR को लेकर कैमरून ग्रीन ने कबूला ‘कड़वा सच’

कोलकाता, भाषा
Follow us on Google News
share

कैमरून ग्रीन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को लेकर ‘कड़वा सच’ कबूला है।  ग्रीन का कहना है कि केकेआर ने आईपीएल 2026 में देर से जाकर सही कॉम्बिनेशन तैयार किया।

कैमरून ग्रीन

ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने स्वीकार किया है कि तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सही कॉम्बिनेशन तैयार करने में काफी समय लग गया लेकिन इसके बाद उसने अच्छी वापसी करके खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है। केकेआर ने शनिवार को आईपीएल 2026 में कोलकाता में खेले गए मैच में दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखा है।चौथे नंबर पर आए ग्रीन ने 28 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। केकेआर ने 247/2 स्कोर खड़ा करने के बाद 29 रनों से जीत हासिल की। केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन पिछले कुछ मैच में उसने शानदार प्रदर्शन किया है।

‘अब बात यह है कि मेरी जगह कहां है’

ग्रीन ने जिओहॉटस्टार से कहा, ''टीम के अंदर किसी तरह की बेचैनी नहीं थी। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों की सही भूमिका और बल्लेबाजी क्रम में उनके स्थान को तय करने में कुछ ज्यादा ही समय लग गया।'' उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है। अजिंक्य रहाणे ने शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन किया है। यही बात हमारे युवा बल्लेबाज अंगकृष (रघुवंशी) पर भी लागू होती है, जो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं।'' ग्रीन ने कहा, ''अब बात यह है कि मेरी जगह कहां है। मैं चौथे नंबर पर फिट बैठता हूं। अब हमने अपनी जगह तय कर ली है और इसलिए हम खुद को थोड़ा मौका दे रहे हैं।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'खराब कैचिंग ने अंतर पैदा किया'

वहीं, गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने स्वीकार किया कि केकेआर के खिलाफ उनकी खराब कैचिंग (कैच छोड़ना) महंगी साबित हुई और इसने मुख्य अंतर पैदा किया। जीटी ने चार कैच छोड़े, जिनमें फिन एलन को मिले दो जीवनदान भी शामिल हैं। एलन ने इसका फायदा उठाकर 35 गेंद पर 93 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पटेल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''मुझे लगता है कि कैच छोड़ना ही एक ऐसी चीज है जिसने मैच में मुख्य अंतर पैदा किया। जब आपका सामना अच्छे बल्लेबाजों से होता है तो आपको अधिक मौके नहीं मिलते। आपको जो भी मौका मिले उसका फायदा उठाना होता है लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।''

कैमरन ग्रीन को भी मिला जीवनदान

एलन के अलावा गुजरात टाइटंस ने अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन को भी जीवनदान दिए। इन तीनों बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाकर अर्धशतक बनाए। गुजरात टाइटंस इस मैच में हार के बावजूद 16 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है, हालांकि प्लेऑफ में उसकी जगह अभी पक्की नहीं हुई है। वह अपना आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगा। पटेल ने कहा, ''हमारे लिए समीकरण काफी सरल हैं। हमें अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अगर हम अगला मैच जीत जाते हैं, तो हम क्वालीफाई कर जाएंगे। बात इतनी ही सरल है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।