Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL 2026 Auction Live Streaming Timing How many players can be bought What is remaining purse of all teams know Details
IPL 2026 ऑक्शन कब और कहां देखें, कितनों की चमकेगी किस्मत और कितना है पर्स? जानिए डिटेल्स

IPL 2026 ऑक्शन कब और कहां देखें, कितनों की चमकेगी किस्मत और कितना है पर्स? जानिए डिटेल्स

संक्षेप:

IPL Auction 2026 Date and Timing: आईपीएल 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में होगा। यह मिनी ऑक्शन है। नीलामी में 10 टीमें 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी।

Dec 16, 2025 07:36 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPL 2026 Auction Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का फैंस को बेसब्री से इतंजार है। आईपीएल 2026 ऑक्शन का मंगलवार को यूएई के अबू धाबी में आयोजन होगा। नीलामी में 369 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 240 के करीब भारतीय और 110 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी क्योंकि 10 टीमों में इतने ही स्लॉट खाली हैं। अधिकतम 31 विदेशी खिलाड़ी ही बिकेंगे। 280 से ज्यादा खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगे। हर आईपीएल टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें विदेशी की संख्या 8 से ज्यादा नहीं हो सकती। सभी टीमों के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसे

ऑक्शन में सर्वाधिक बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है। इस ब्रैकेट में 40 खिलाड़ी हैं। 19वें सीजन के ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पास सबसे बड़ा पर्स है। तीन बार की चैंपियन के पास 64.30 करोड़ रुपये हैं, जो मिनी ऑक्शन में अब तक का सबसे बड़ा पर्स है। केकेआर को 13 स्लॉट भरने हैं। पांच बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास भी तगड़ा बजट (43.40 करोड़ रुपये) है। वहीं, मुंबई इंडियंस (एमआई) के पर्स में सबसे कम रकम है। पांच ट्रॉफी जीतने वाली एमआई नीलामी में 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। उसे पांच स्लॉट भरने हैं। एमआई का फोकस अनकैप्ड प्लेयर्स (जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला) पर रहेगा।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार
ये भी पढ़ें:वे अनकैप्ड 'हीरे' जो IPL नीलामी में चमक सकते हैं, अश्विन की भविष्यवाणी पढ़िए

आईपीएल 2026 ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?

आईपीएल ऑक्शन 16 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

आईपीएल 2026 ऑक्शन कहां होगा?

आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा।

आईपीएल 2026 ऑक्शन कैसे देखें?

आप आईपीएल 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। भारत में टीवी पर मिनी ऑक्शन का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।

आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए टीमों का पर्स और खाली स्लॉट

कोलकाता नाइट राइडर्स: 64.30 करोड़ रुपये, 13 (6 विदेशी)

चेन्नई सुपर किंग्स: 43.40 करोड़ रुपये, 9 (4 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद: 25.50 करोड़ रुपये, 10 (2 विदेशी)

लखनऊ सुपर जायंट्स: 22.95 करोड़ रुपये, 6 (4 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स: 21.80 करोड़ रुपये, 8 (5 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 16.40 करोड़ रुपये, 8 (2 विदेशी)

राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़ रुपये, 9 (1 विदेशी)

गुजरात टाइटंस: 12.90 करोड़ रुपये, 5 (4 विदेशी)

पंजाब किंग्स: 11.50 करोड़ रुपये, 4 (2 विदेशी)

मुंबई इंडियंस: 2.75 करोड़ रुपये, 5 (1 विदेशी)

कैमरन ग्रीन को मिल सकती है बड़ी डील

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ऑक्शन में बड़ी डील मिल सकती है। आईपीएल में ग्रीन ने प्रभावित किया है। उन्होंने 29 मैच में 704 रन बनाने के अलावा 16 विकेट भी चटकाए हैं। ग्रीन के अलावा भारतीय टीम से बाहर चल रहे वेंकटेश अय्यर और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर तगड़ी बोली लग सकती है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए हमेशा से बड़ी बोलियां लगती रही हैं। छोटी नीलामी हमेशा बड़ी नीलामी से अधिक दिलचस्प होती है क्योंकि फ्रेंचाइजी खास पसंद के साथ आती हैं और अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।