
IPL Auction 2026: वे 10 अनकैप्ड खिलाड़ी जिन पर नीलामी में पैसे बरसें तो चौंकना मत
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले 16 दिसंबर को आबू धाबी में खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। इसमें कुछ भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को ठीक-ठाक कीमत मिल सकती है जो घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले 16 दिसंबर को आबू धाबी में खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। सभी 10 फ्रेंचाइजी में कुल मिलाकर 77 जगह खाली हैं। फ्रेंचाइजी इस नीलामी में शामिल 359 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाकर खाली जगहों को भरेंगी। उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल नीलामी में कुछ भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को ठीक-ठाक कीमत मिल सकती है जो घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। आइए देखते हैं ऐसे 10 अनकैप्ड खिलाड़ी जो नीलामी में मोटी रकम खींच सकते हैं।
यश ढुल
23 साल के यश ढुल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लीग स्टेज में 7 मैच में 145 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल में दिल्ली और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। ढुल 2022 के अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे थे। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू में दो शतक जड़े थे।
आकिब नबी
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के 13 मैच में 73 विकेट झटके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। 15 विकेट के साथ लीग स्टेज में वह टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पावरप्ले और डेथ ओवरों में वह अपनी गेंदबाजी से खास तौर पर प्रभावित कर रहे हैं। वह बल्ले से भी प्रदर्शन की काबिलियत रखते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 21 गेंदों में 32 रन की उपयोगी पारी खेली थी और मैच में 19 रन देकर 3 विकेट भी झटके थे। मैच को जम्मू-कश्मीर ने 13 रन से जीता था।

(यश ढुल और आकिब नबी)
राज लिम्बानी
20 साल के राज लिम्बानी 2024 के अंडर19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण में वह अब तक 7 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। बड़ौदा प्रीमियर लीग में वह इस साल संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। लिम्बानी पिछले साल भी आईपीएल नीलामी में शामिल हुए थे लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। उम्मीद है कि इस बार उन्हें न सिर्फ खरीदार मिलेगा बल्कि वह ठीक-ठाक पैसे भी बनाएंगे।
प्रशांत वीर
यूपी के 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर न सिर्फ बाएं हाथ से शानदार स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं बल्कि तेजी से रन बनाने की भी क्षमता रखते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 9 मैचों में उन्होंने 167 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।
तुषार रहेजा
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर तुषार रहेजा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक 7 मैच में 164 के स्ट्राइक रेट से 151 रन जड़े हैं। वह इस साल तमिलनाडु प्रीमियर लीग के टॉप स्कोरर थे और 185 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
कार्तिक शर्मा
राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले विकेटकीपर और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा अभी 19 वर्ष के हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राज्थान के लिए 5 मैचों में 160+ के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं।
नमन तिवारी
तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने इस साल के यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैच में 19 विकेट झटके थे। 3 बार उन्होंने 4 विकेट-हॉल लिया था।

यश राज पुंजा
यूएई में पैदा हुए पुंजा राजस्थान रॉयल्स के साथ दो साल तक नेट बोलर के तौर पर जुड़े रहे हैं। साढ़े 6 फीट के पुंजा अपनी गेंदबाजी से मैचों में प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं। इस साल महाराजा ट्रॉफी में वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
अनमोलप्रीत सिंह
पंजाब के बल्लेबाज अनमोल प्रीत सिंह 27 वर्ष के हैं और वह पिछले कुछ साल से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 7 मैच में 172 के स्ट्राइक रेट से 241 रन ठोके हैं।
अशोक शर्मा
राजस्थान के 23 साल के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 7 मैच में 19 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





