हर हाल में बुरी नजर से बचाओ, अश्विन ने चमकते सितारे वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को दी सलाह

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अश्विन ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की एक ही आईपीएल सीजन में खुद को ढालने और सुधार करने की क्षमता उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। अश्विन ने वैभव के माता-पिता को उनको बुरी नजर से बचाए रखने की सलाह दी है।

हर हाल में बुरी नजर से बचाओ, अश्विन ने चमकते सितारे वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को दी सलाह

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में जलवा बरकरार है। जारी सीजन में 72 मैच खेले जा चुके हैं लेकिन वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने के काफी करीब थे लेकिन 97 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि उनकी इस पारी ने चौतरफा तारीफें बटोरी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के इस महज 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी की मानसिक परिपक्वता को देखकर हैरानी जताई है। उन्होंने मजाक में वैभव के पैरेंट्स को सलाह दी है कि इस असाधारण कामयाबी को देखते हुए उनके माता-पिता को उन्हें बुरी नजर से बचाकर रखना चाहिए।

बुरी नजर से बचाओ

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की की एक ही आईपीएल सीजन के भीतर खुद में सुधार करने और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। अश्विन ने कहा, ''मैं 15 साल के लड़के वाला कार्ड नहीं खेलना चाहता, लेकिन सच बताओ कि 15 साल की उम्र में उसने कितने मैच खेले होंगे, जो उसे इतनी मानसिक परिपक्वता मिल गई है। अगर आप उसका थर्ड मैन के ऊपर अपरकट छक्का याद करें, तो सीजन की शुरुआत में उसी गेंद पर वो सीधा खेलने की कोशिश कर रहा था और गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा ले रही थी। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने एक ही सीजन के भीतर अपने खेल में इतना बड़ा बदलाव कर लिया।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने आगे कहा, ''वह नॉर्मल खिलाड़ी नहीं है। उसके मम्मी-पापा को जो भी करना पड़े, उसे बुरी नजर से बचाने के लिए वो सब करना चाहिए।'' राजस्थान रॉयल्य के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों में 97 रनों की रिकोर्ड पारी खेल कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में एक बार फिर स ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने ने बुधवार की रात 12 छक्के लगाते हुए एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह गेल के सबसे तेज आइपीएल शतक (30 गेंद) के रिकॉर्ड को भी तोड़ने के बेहद क़रीब थे लेकिन 29वीं गेंद पर ही 97 रन बनाकर आउट हो गए। अब वह 680 रनों के साथ ऑरेंज कैप टेबल में शीर्ष पर हैं। जो दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस साई सुदर्शन से 28 रन अधिक हैं। तीसरे स्थान पर जीटी के कप्तान शुभमन गिल हैं तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 600 रनों के साथ छठे स्थान पर हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।