वरुण चक्रवर्ती से टक्कर के बाद रघुवंशी को आने लगे थे चक्कर, शेन वॉटसन ने बैटिंग ना करने की वजह बताई
शेन वॉटसन ने बताया कि कोलकाता के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी मुंबई के खिलाफ मुकाबले में एक कैच लेने के दौरान वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे, जिसके बाद उन्हें सिर दर्द हो रहा था और इस वजह से वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने बुधवार को अंगकृष रघुवंशी के बल्लेबाजी नहीं करने के पीछे की वजह बताई है। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को लो स्कोरिंग मुकाबले में 4 विकेट से हराया। कोलकाता ने 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया लेकिन टीम के लिए जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अंगकृष रघुवंशी 6 विकेट गिरने के बावजूद बैटिंग के लिए नहीं उतरे। शेन वॉटसन ने मैच के बाद बताया कि रघुवंशी गर्दन में दर्द के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे।
मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच लेने के चक्कर में अंगकृष रघुवंशी की टक्कर वरुण चक्रवर्ती से हुई, जिसके कारण तिलक को जीवनदान मिला। वरुण ने गेंद को पकड़ लिया था लेकिन रघुवंशी के टकराने से गेंद हाथ से छूट गई। गेंद काफी देर तक हवा में थी और वरुण काफी करीब थे लेकिन रघुवंशी दौड़ते हुए गेंद की तरफ गए और वह गेंद तक पहुंच भी नहीं सके, आखिर में वह कैच ले चुके वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए, जिससे गेंद नीचे गिर गई।
रघुवंशी को हो रहा था सिरदर्द
मैच के बाद रघुवंशी की चोट को लेकर शेन वॉटसन ने कहा, ''अंगकृष ने वो कैच को पकड़ने के लिए काफी दूरी तय की और कोशिश की और दुर्भाग्य से, वरुण चक्रवर्ती के साथ हुई उनकी टक्कर के कारण कुछ ओवरों के अंदर उसे गर्दन में दर्द, चक्कर और सिरदर्द भी शुरू हो गया। इसलिए, बदकिस्मती से वह मैच को खत्म नहीं कर पाए। और मैं जानता हूँ कि वो कितना बेताब था। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मेरे द्वारा मिले अब तक के सबसे मजबूत प्रतिस्पर्धियों में से एक हैं। इसलिए बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से हमें निश्चित रूप से उनकी कमी खली।"
वॉटसन ने कहा कि चक्रवर्ती आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए केकेआर की मुहिम योगदान देने के लिए बेताब हैं। चक्रवर्ती को आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी थी। इस कारण वह 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाए थे जिसके बाद मुख्य कोच अभिषेक नायर ने उनके फ्रैक्चर की पुष्टि की थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को बारिश से प्रभावित आईपीएल के 'करो या मरो' के मैच में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीद जीवंत रखी।केकेआर की गेंदबाजी इकाई ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आठ विकेट पर 147 रन के स्कोर पर रोक दिया। केकेआर मनीष पांडे (45 रन, 33 गेंद) और रोवमैन पॉवेल (40 रन, 30 गेंद) के बीच चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 64 रन की भागीदारी से लक्ष्य के करीब पहुंची। टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन जीत दर्ज की।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



