फ्रैक्चर के बावजूद चक्रवर्ती के खेलने पर रहाणे ने तोड़ी चुप्पी, KKR कप्तान ने कहा- फिजियो को लगता था कि...

Md.Akram कोलकाता, भाषा
Follow us on Google News
share

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती फ्रैक्चर के बावजूद आईपीएल 2026 में कई मैचों में खेले। चक्रवर्ती को लेकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चुप्पी तोड़ी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।

फ्रैक्चर के बावजूद चक्रवर्ती के खेलने पर रहाणे ने तोड़ी चुप्पी, KKR कप्तान ने कहा- फिजियो को लगता था कि...

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में बनाए रखने का फैसला मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद ही लिया गया था। चक्रवर्ती को आईपीएल 2026 में इस महीने की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। पांव के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए खेलना जारी रखा था। इससे पहले भी उन्हें चोटों का सामना करना पड़ा था।

‘मैं इसमें बिल्कुल भी दखल नहीं देता'

रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम लीग मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''हमारी टीम के फिजियो तथा बीसीसीआई तथा भारतीय टीम के फिजियो के बीच इस बारे में चर्चा हुई थी। मैं इसमें बिल्कुल भी दखल नहीं देता। यह उनका विभाग है। मेरे लिए यह पता करना महत्वपूर्ण होता है कि खिलाड़ी की मानसिकता कैसी है, वह खेलना चाहता है या नहीं और जोखिम कितना है।'' उन्होंने कहा, ''फिट रहना जरूरी है। चोट बढ़नी नहीं चाहिए। हम इस बारे में सोचते हैं। लेकिन फिजियो को लगता था कि उनकी चोटें नहीं बढ़ेगी।'' केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने हाल ही में वरुण चक्रवर्ती को टीम के सबसे मजबूत किरदारों में से एक बताते हुए कहा था कि स्पिनर का फ्रेंचाइजी के साथ जो भावनात्मक जुड़ाव है, उसी की वजह से वह इस सत्र में बार-बार दर्द के बावजूद खेलते रहे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

भारत के फिजियो को अपडेट देना होगा!

वहीं, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ दिन पहले चोटिल खिलाड़ियों को मैदान में उतारने पर कहा था कि आईपीएल के दौरान बीसीसीआई दखल नहीं दे सकता। केकेआर ने भारत के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी चक्रवर्ती को फ्रेक्चर के बावजूद खेलने के लिए मजबूर करके विवाद खड़ा कर दिया है। एक आम समझ यह है कि केंद्रीय अनुबंध वाले सभी खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी का फिजियो भारतीय टीम के फिजियो को अपडेट रखता है और अगर किसी खिलाड़ी की चोट और बढ़ सकती है तो बीसीसीआई टीम को चेतावनी दे सकता है।

'फ्रेंचाइजियों को फैसला लेने की आजादी'

सैकिया ने कहा, ''जहां तक आईपीएल की बात है तो फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस का ध्यान रखती हैं। बेशक सीओई (बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के फिजियो भी उन पर नजर रखते हैं, उनके काम के बोझ और उन्हें फिट रखने की योजना पर भी काम करते हैं।'' सैकिया के इस बयान से यह सवाल उठने लगे कि क्या बीसीसीआई किसी फ्रेंचाइजी को चोटिल खिलाड़ी को मैदान में उतारने से रोकने की स्थिति में है। सैकिया ने कहा, ''अब हम फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों के बारे में फैसला लेने की आजादी दे रहे हैं। जब राष्ट्रीय टीम के चयन की बात आएगी तो हम निश्चित रूप से उनके फिटनेस स्तर पर गौर करेंगे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।