IPL 2026 Aaj ka Match: कोलकाता को पहली जीत का इंतजार, भेदना होगा चेन्नई का चक्रव्यूह

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Aaj ka Match: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता को अपनी पहली जीत का इंतजार है, जिसमें उनके सामने पांचवें मैच में सीएसके होगी।

IPL 2026 Aaj ka Match: कोलकाता को पहली जीत का इंतजार, भेदना होगा चेन्नई का चक्रव्यूह

IPL 2026 Aaj ka Match CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के 19वें सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार है। आईपीएल 2026 में अब तक केकेआर ने 4 मैच खेले हैं और इनमें से तीन मैच हारे हैं और एक मैच का नतीजा निकल नहीं पाया था, क्योंकि बारिश ने खेल खराब कर दिया था। अब कोलकाता के सामने चेन्नई सुपर किंग्स चौथे मैच में होगी, जो चार में से एक ही मैच अभी तक जीती है। कोलकाता की टीम को चेन्नई के चक्रव्यूह को भेदना होगा, तभी उनको सीजन की पहली जीत मिलेगी।

आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत के लिए तीन मैचों का इंतजार करना पड़ा। सीएसके बिना धोनी के पहले तीन मैच हारी थी, लेकिन चौथे मैच में संजू सैमसन के शतक और जैमी ओवर्टन की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम को जीत मिली। अब चेन्नई सुपर किंग्स जीत की इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, केकेआर चाहेगी कि इस मुकाबले को जीता जाए, ताकि प्लेऑफ्स की रेस में बने रहने के लिए बाद में मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल के प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए कम से कम 8 मैचों में जीत चाहिए होती है, तब भी कन्फर्म नहीं होता है। अगर केकेआर की टीम सीएसके से भी हार गई तो फिर 9 गेम बचेंगे, जिनमें से लगभग सभी मैचों को जीतना उनके लिए कठिन हो जाएगा। अजिंक्य रहाणे पर भी दबाव होगा, क्योंकि उनकी कप्तानी में लगातार दूसरे साल टीम खेल रही है और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही। ऐसे में अगर एक या दो मैच और खराब जाते हैं, तो फिर रहाणे को कप्तानी से हटाया भी जा सकता है।

खैर मैच की बात करें तो आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 9वें और कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें स्थान पर है। केकेआर को जीत मिलती है तो टीम सीधे 8वें पायदान पर पहुंच जाएगी, जबकि चेन्नई को जीत मिली तो सीएसके सातवें स्थान से लेकर चौथे स्थान तक जा सकती है। इसके लिए नेट रन रेट का ध्यान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम को रखना होगा। आज यानी मंगलवार 14 अप्रैल को एक ही मुकाबला है तो यह शाम को भारतीय समय के अनुसार साढ़े 7 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XII: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित XII: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।