1,1,6,1,1,6,4,6,1, IPL में जोश हेजलवुड की हुई पिटाई, अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ठोके 27 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के एक ओवर में 27 रन बटोरे। इस दौरान उन्होंने ओवर में तीन छक्के और एक चौका मारा।

दक्षिण अफ्रीका और सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान धीमी शुरुआत की। लेकिन एक बार लय हासिल करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु के गेंदबाजों को जमकर धुना। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ उनके बल्ले से कई बड़े शॉट निकले, जिससे हैदराबाद का स्कोर 150 के पार निकल गया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हेजलवुड ने अपने एक ही ओवर में 27 रन खर्च किए। इस ओवर में हेनरिक ने तीन छक्के और एक चौका लगाया।
हेजलवुड ने दिए 27 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के 13वें ओवर में हेनरिक क्लासेन ने जोश हेजलवुड के खिलाफ ताबड़तोड़ शॉट खेले। इस ओवर में हेजलवुड ने तीन वाइड गेंद डाली। दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने छक्का मारा। वहीं चौथी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में बाउंड्री से 22 रन बने। हेजलवुड ने इस ओवर में 27 रन दिए। हेनरिक क्लाेसन ने 23 गेंद में अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि इसके बाद ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और 24 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें क्रुणाल ने आउट किया।
हैदराबाद ने बनाए 255 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पहले विकेट लिए (45) रन जोड़े। चौथे ओवर में रसिख सलाम ने ट्रेविस हेड 16 गेंदों में (26) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नौवें ओवर में सुयश शर्मा ने अर्धशतक बना चुके अभिषेक शर्मा का शिकार कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स का तीसरा विकेट 17वें ओवर में हाइनरिक क्लासन के रूप में गिरा। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया। हाइनरिक क्लासन ने 24 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के लगाते हुए 51 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इशान किशन ने 46 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 79 रनों की पारी खेली। वहीं पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। इस स्कोर के साथ सनराइजर्स ने टॉप 2 में अपना स्थान पक्का करने के लिए दरवाजा खोल दिया है। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



