हमेशा मुस्कुराने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नहीं रुके आंसू, राजस्थान के बाहर होने पर छलका दर्द; देखिए
वैभव सूर्यवंशी का मैच खत्म होने के बाद डगआउट में बैठे हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लगातार अपने गम को छुपाने की कोशिश कर रहे लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे और वह लगातार उन्हें रुमाल से पोछ रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर आक्रामक रूप सबने देखा है और वह जिस तरह से इंटरनेशनल स्तर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हैं, उनका सामना करते समय गेंदबाजों के पास गलती करने की गुजाइंश ना के बराबर होती है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ मैचों में लगातार रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शुक्रवार को मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से आईपीएल करियर की सबसे यादगार पारी खेली, उन्होंने विकेट के पतझड़ के बीच काफी धैर्य रखते हुए एक बेहतरीन अर्धशतक बनाया। हालांकि उनकी 96 रनों की पारी भी टीम को फाइनल तक नहीं पहुंचा सकी। गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान को सात विकेट से धोया। फाइनल की रेस से बाहर होने का दुख राजस्थान के ज्यादातर खिलाड़ी कुछ हद तक छुपा ले जाए लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी फीलिंग दबा नहीं पाए और डग आउट में ही बैठकर रोते नजर आए। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जिसने भी ये पल देखा, उसकी आंखे नम हो गईं।
वैभव के नहीं रुके आंसू
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में एक छोर पर डटे रहे। उनकी सूझबूझ पारी की बदौलत ही राजस्थान रॉयल्स की टीम 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। वैभव ने 47 गेंद में 8 चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने करीब 18 ओवर तक बल्लेबाजी की, जोकि उनके छोटे से करियर में पहली बार हुआ था। इतने प्रयास के बावजूद वैभव की टीम जीत नहीं सकी। मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी डगआउट में बैठे हुए थे। कैमरा उन पर फोकस था और वह लगातार रुमाल से अपनी भीगी पलकों को पोछ रहे थे। हालांकि आंसू थे कि रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। टीवी पर जितनी बार भी वैभव सूर्यवंशी नजर आते थे वह हमेशा मुस्कुराते हुए दिखे लेकिन जाते-जाते 15 साल के वैभव ने सबको रुला दिया।
मैच खत्म होने के बाद टीवी पर लगातार वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरें सामने आ रही थी और वह काफी मायूस दिख रहे थे। हालांकि उनकी टीम के साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा सहित सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजर रोमी भिंडर भी उनके पास मौजूद रहे और उन्हें समझाने और ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे।
शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और वैभव सूर्यवंशी के शानदार सफर का अंत कर दिया और सात विकेट से जीत दर्ज करके गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली, जहां सामना मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। इस सत्र में नित नया इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली और आखिरी ओवर में डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को चार छक्के जड़कर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट पर 214 रन तक पहुंचाया। जवाब में गिल और साइ सुदर्शन ने पहले विकेट के लिये 77 गेंद में 167 रन की साझेदारी करके मैच को रॉयल्स की जद से बाहर कर दिया और गुजरात ने आठ गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



