ऑरेंज कैप से चूक गए सूर्यकुमार यादव? पर्पल कैप का क्या है समीकरण, कहां पहुंचे ट्रेंट बोल्ट

Jun 02, 2025 03:05 am ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Updated List: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वॉलीफायर मुकाबला खेला जा चुका है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस मैच में सूर्यकुमार ने कुछ रन जरूर बनाए। लेकिन वह इतना रन नहीं बना पाए कि साई सुदर्शन का सिंहासन हिला पाएं।

ऑरेंज कैप से चूक गए सूर्यकुमार यादव? पर्पल कैप का क्या है समीकरण, कहां पहुंचे ट्रेंट बोल्ट

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Updated List: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वॉलीफायर मुकाबला खेला जा चुका है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस मैच में सूर्यकुमार ने कुछ रन जरूर बनाए। लेकिन वह इतना रन नहीं बना पाए कि साई सुदर्शन का सिंहासन हिला पाएं। वहीं, पर्पल कैप भी अभी प्रसिद्ध कृष्णा के सिर पर ही सजी हुई है। पंजाब और एमआई के बीच मैच में ट्रेंट बोल्ट के पास मौका था कि वह प्रसिद्ध से आगे निकलें। लेकिन इस मैच में बोल्ट का जादू चल नहीं पाया। अब मुंबई की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है। ऐसे में बोल्ट के विकेटों की संख्या भी नहीं बढ़ेगी।

क्या है बल्लेबाजों का हाल
अगर ऑरेंज कैप लिस्ट की बात करें तो यहां पर अभी भी गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन नंबर वन पर मौजूद हैं। सुदर्शन के खाते में 15 मैचों में 759 रन हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद सूर्या के रनों का आंकड़ा 717 तक पहुंच चुका है। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 26 गेंद पर 44 रन बनाए, लेकिन इसे एक बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। अगर सूर्या ऐसा कर पाते तो निश्चित तौर पर वह साई सुदर्शन को पीछे छोड़ने में सफल हो जाते। अब चूंकि मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में नहीं पहुंची है तो सूर्यकुमार यादव निश्चित तौर पर ऑरेंज कैप से चूक गए हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर भी शानदार पारी खेलते हुए ऑरेंज कैप लिस्ट में छठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 16 मैचों में 579 रन हैं।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार
प्लेयरमैचरनऔसत
साई सुदर्शन1575954.21
सूर्यकुमार यादव1671765.18
शुभमन गिल1565050.00
मिचेल मार्श1362748.28
विराट कोहली1461455.81
श्रेयस अय्यर1660354.81
यशस्वी जायसवाल1455943.00
केएल राहुल1353953.90
जोस बटलर1353366.62
निकोलस पूरन1452443.66

गेंदबाजों में कौन है आगे
गेंदबाजों की बात करें तो गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी नंबर वन पर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के नाम 15 मैचों में 25 विकेट पर हैं। दूसरे नंबर पर 24 विकेटों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद हैं। लेकिन उनकी टीम बाहर हो चुकी है। प्रसिद्ध कृष्णा के सामने सबसे बड़ी चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड की है है। हेजलवुड के नाम 11 मैचों में 21 विकेट हैं। वह इस तरह के गेंदबाज भी हैं, जो एक मैच में पांच या छह विकेट चटका सकते हैं। अगर हेजलवुड आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा करने में कामयाब रहे तो आरसीबीकी राह काफी आसान कर देंगे।

प्लेयरमैचविकेटऔसत
प्रसिद्ध कृष्णा152519.52
नूर अहमद142417.00
ट्रेंट बोल्ट 162223.50
जोश हेजलवुड112115.80
साई किशोर151920.68
जसप्रीत बुमराह121817.55
अर्शदीप सिंह161826.55
वरुण चक्रवर्ती131722.52
वैभव अरोड़ा121725.29
हर्षल पटेल131626.87

श्रेयस की तूफानी पारी
श्रेयस अय्यर के 41 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालीफायर में रविवार को मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि इंडियन प्रीमियर लीग को इस सत्र में एक नया चैम्पियन मिलेगा। अब तीन जून को फाइनल में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा और दोनों टीमों ने 18 साल में एक बार भी खिताब नहीं जीता है।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;