MI vs SRH Pitch Report: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद में होगी कांटे की टक्कर, कैसा रहेगा पिच का मिजाज
- MI vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की हालत प्वॉइंट्स टेबल पर खराब है।

MI vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की हालत प्वॉइंट्स टेबल पर खराब है। हालांकि राहत की बात यह है कि दोनों ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आ रही है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ असंभव से कारनामे को अंजाम दिया है। ऐसे में दोनों टीमों के हौसले बुलंद होंगे। आइए जानते हैं क्या मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के पिज का मिजाज और मैच के दौरान कैसा रहेगा मैदान का हाल?
कैसी रहेगी पिच
वानखेड़े स्टेडियम की पिच परंपरागत तौर पर बल्लेबाजों की सहायक मानी जाती रही है। ऐसे में एक बार फिर से यहां पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। वैसे भी दोनों ही टीमों में दुनिया के धुरंधर बल्लेबाज शामिल हैं। ऐसे में रनों की बरसात होनी तय है। यहां की बाउंड्रीज भी छोटी हैं और ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। इस मैदान पर पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया था। उस मैच में मुंबई की टीम ने 222 रनों के बड़े लक्ष्य को भी लगभग हासिल कर लिया था।
कैसा रहेगा मौसम
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान मुंबई के तापमान को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी सामने आई है। इसके मुताबिक गुरुवार शाम को मुंबई का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी 71 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश की दूर-दूर तक संभावना नहीं जताई है। ऐसे में पूरा मैच खेला जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।