गौतम गंभीर की कोचिंग में सभी खिलाड़ी खुश नहीं- पूर्व क्रिकेटर ने लगाया हैरतअंगेज आरोप
गौतम गंभीर की कोचिंग के दौरान कई विवादास्पद रिपोर्ट्स भी सामने आईं। गंभीर की कोचिंग में रहते हुए ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमें ले लिया।

गौतम गंभीर ने बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ जुलाई 2024 में जुड़े थे। उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रूप में दो बैक टू बैक आईसीसी ट्रॉफी जीती। गंभीर की कोचिंग में सैमसन जैसे खिलाड़ी को मौका मिला, वहीं ईशान किशन जैसे खिलाड़ी की भी एंट्री हुई जो लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचा रहे थे। हालांकि उनकी कोचिंग के दौरान कई विवादास्पद रिपोर्ट्स भी सामने आईं। गंभीर की कोचिंग में रहते हुए ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमें ले लिया। अब पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने आरोप लगाए हैं कि गंभीर की कोचिंग में सभी खिलाड़ी खुश नहीं रह सकते।
विक्की लालवानी के YouTube शो पर बात करते हुए, वासन ने आरोप लगाया कि इंडियन सेटअप में कुछ खिलाड़ी गंभीर के मैनेजमेंट स्टाइल और मजबूत पर्सनैलिटी से नाखुश है।
वासन ने कहा, "मुझे यकीन है कि सभी खिलाड़ी खुश नहीं हो सकते। कोई न कोई सुई के सहारे सो रहा होगा; ऐसा होता है। पर्सनल पसंद और नापसंद, और वह भी इतनी मजबूत पर्सनैलिटी के साथ। पर्सनल पसंद और नापसंद के साथ और उन्हें डंडे से लीड करते हुए, अगर आप जीतते रहते हैं, तो ठीक है। लेकिन अगर आप हार जाते हैं, तो आपको बुराई सुननी पड़ती है।"
भारत के पूर्व पेसर से तब पूछा गया कि क्या वह पर्सनली ऐसे खिलाड़ियों को जानते हैं जो गंभीर की लीडरशिप से नाखुश थे।
नाम बताने से मना करते हुए, वासन ने इशारा किया कि कुछ क्रिकेटर ऐसे थे जिन्हें लगा कि उन्हें साइडलाइन कर दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं उनमें से 1-2 को जानता हूं; वे खुलकर नहीं कहेंगे। मैं इस शो में उनके नाम नहीं बता सकता। सबको पता है कि क्या हो रहा है। लेकिन उन 2-4 खिलाड़ियों को साइडलाइन करने के बाद, अगर आप जीत जाते हैं, तो यह आपकी दुनिया है। यह एक टीम स्पोर्ट है; कोई भी खिलाड़ी की नहीं सुनेगा। अगर इन सबके बाद भी कोच जीतता है, तो कोच सही है, और खिलाड़ी गलत है।"
वासन और गंभीर के बीच पहले भी टेंशन भरे रिश्ते रहे हैं। जब वासन दिल्ली के सिलेक्टर थे, तब गंभीर को दिल्ली के कप्तान के पद से हटा दिया गया था, इस कदम से विवाद खड़ा हो गया था जब भारत के पूर्व ओपनर ने दावा किया था कि उन्हें इस फैसले के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी गई थी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



