मैं IPL में तुमसे मिलूंगा…हार्दिक पांड्या ने प्रफुल्ल हिंगे से कब कही ये बात? SRH पेसर ने बताई खास गेंद
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने कहा है कि हार्दिक पांड्या के प्रोत्साहन से उन्हें फायदा मिला। हिंगे ने बताया कि यॉर्कर उनकी खास गेंद है।

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के प्रफुल्ल हिंगे ने मंगलवार को कहा कि यॉर्कर उनकी खास गेंद है और इसमें महारत हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से मिले प्रोत्साहन से उनका मनोबल काफी बढ़ा है। हिंगे ने सोमवार को आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के दमदार बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाते हुए 34 रन देकर चार विकेट लिए जिसकी मदद से उनकी टीम ने 57 रन से जीत दर्ज की। विदर्भ के इस तेज गेंदबाज ने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर आईपीएल में रिकॉर्ड बनाया। वह आईपीएल डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
'मैं IPL में तुमसे मिलूंगा'
हिंगे ने जियोस्टार पर बातचीत में विजय हजारे ट्रॉफी में पांड्या के खिलाफ खेलने के अनुभव के बारे में कहा, ''जब मैं उन्हें गेंदबाजी कर रहा था तो काफी नर्वस था क्योंकि सभी को पता है कि हार्दिक भाई कैसे बल्लेबाज हैं और क्या कर सकते हैं।' उन्होंने कहा, ''पहली गेंद डालने के बाद मैंने खुद से कहा कि दबाव लिए बिना मैं गेंदबाजी कर सकता हूं। मैंने हर गेंद सर्वश्रेष्ठ डालने की कोशिश की। यॉर्कर मेरी खास गेंद है।'' हिंगे ने कहा, ''मैंने उन्हें अच्छी यॉर्कर और कुछ बाउंसर भी डाले। एक रन लेने के बाद मेरे पास आकर उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल भाई, शानदार गेंदबाजी। इससे मेरा मनोबल काफी बढ़ा। मैच के बाद मैं उनसे मिला तो उन्होंने कहा कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और ऐसे ही करते रहूं। मैं आईपीएल में तुमसे मिलूंगा।''
हिंगे ने किया स्वप्निल डेब्यू
हिंगे के स्वप्निल डेब्यू से हैराबाद ने राजस्थान के विजयी रथ को रोका। कप्तान ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी के बाद हिंगे और हुसैन (24 रन पर चार विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। हिंगे ने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट किया। हिंगे को पदार्पण कर रहे एक अन्य गेंदबाज शाकिब हुसैन का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने यशस्वी जायसवाल (1) और डोनोवन फरेरा (44 गेंदों में 69 रन) के अहम विकेट चटकाए। ईशान मलिंगा ने 31 रन पर दो विकेट लिए। महज नौ रन पर पांच विकेट गिरने के बाद डोनोवन फरेरा (44 गेंदों में 69 रन) और रविंद्र जडेजा (32 गेंदों में 45 रन) ने छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी कर रॉयल्स को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ ही टीम की उम्मीदें खत्म हो गईं। रॉयल्स की यह पांच मैचों में पहली हार है, जबकि सनराइजर्स की इतने ही मैचों में यह दूसरी जीत है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



