इस महीने अब मुंबई इंडियंस टीम से बाहर रहेगा ये प्लेयर, आकाश चोपड़ा ने बताया इसके पीछे का कारण

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की बॉलिंग परफॉर्मेंस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मयंक मार्कंडे ने शायद इस महीने अपना आखिरी मैच खेला है।

इस महीने अब मुंबई इंडियंस टीम से बाहर रहेगा ये प्लेयर, आकाश चोपड़ा ने बताया इसके पीछे का कारण

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के एक गेंदबाज को लेकर बड़ा दावा किया है। आकाश चोपड़ा ने नाम लेकर बताया है कि एक गेंदबाज इस महीने अब शायद एमआई के लिए नहीं खेलेगा। इसके पीछे की वजह है उसकी परफॉर्मेंस। आकाश चोपड़ा ने बयान दिया है कि मयंक मार्कंडे इस महीने का अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल चुके हैं। आकाश ने सीधे तौर पर मयंक को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के खिलाफ खराब परफॉर्मेंस के लिए लताड़ा है।

मयंक मार्कंडे ने दो ओवर में 40 रन दिए और आरसीबी ने 240 रन बना दिए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 222 रन तक पहुंच पाई और 18 रन से मुकाबला हार गई। इस सीजन ये एमआई की तीसरी हार थी। अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने दावा किया कि MI ने 'बहुत खराब' बॉलिंग परफॉर्मेंस दी। उन्होंने हार्दिक पांड्या एंड कंपनी से अगले कुछ मैचों में मार्कंडे की जगह रघु शर्मा को खिलाने की अपील की।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

चोपड़ा ने कहा, "मुंबई की बॉलिंग बिल्कुल बेकार लग रही है। चार मैच हो गए हैं और जसप्रीत बुमराह ने अब तक एक भी विकेट नहीं लिया है। बेशक, उनकी इकॉनमी अभी भी सिंगल डिजिट में है और वह अकेले ऐसे बॉलर हैं, जिनकी इकॉनमी सिंगल डिजिट में है, लेकिन उन्हें अभी भी एक भी विकेट नहीं मिला। टीमों ने उन्हें ध्यान से खेलना शुरू कर दिया है, क्योंकि बाकी सभी को 12 से 15 रन प्रति ओवर पड़ रहे हैं।"

शार्दुल विकेट लेते हैं, मगर…

उन्होंने आगे कहा, "ट्रेंट बोल्ट ने अच्छा फिनिश किया, लेकिन नई गेंद से उन्हें रन पड़ रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में असल में अच्छी बॉलिंग की। मयंक मार्कंडे, मुझे लगता है कि उन्होंने इस महीने अपना आखिरी गेम खेल लिया है। वे अगले महीने उनके बारे में सोच सकते हैं। रघु शर्मा को खिलाओ। अगर आप शार्दुल ठाकुर को देखो, तो वह पक्का विकेट लेते हैं, लेकिन एक ओवर में 10 से 12 रन से कम नहीं देते।"

IPL 2026 में RCB के खिलाफ मिली हार के बाद MI की बैटिंग पर आकाश चोपड़ा ने कहा, "जब आप 240 रन देते हैं, तो आप 100 में से 95 से 97 बार उस टोटल का पीछा नहीं कर पाएंगे।" आकाश ने शेरफन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन और हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की, जिन्होंने इस मुकाबले में रन तो बनाए, लेकिन टीम को 241 रनों का टारगेट नहीं चेज करवा सके। एमआई इस सीजन पहला ही मैच जीती, लेकिन लगातार तीन मैच हारी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।