Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025I got a new life Sarfaraz Khan thanked CSK and vowed to win the IPL 2026 title
मुझे नई जिंदगी मिली …सरफराज खान ने CSK को कहा शुक्रिया, IPL खिताब की भरी हुंकार

मुझे नई जिंदगी मिली …सरफराज खान ने CSK को कहा शुक्रिया, IPL खिताब की भरी हुंकार

संक्षेप:

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान ने कहा है कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की वजह से उन्हें ‘नई जिंदगी’ मिली है क्योंकि टीम ने उन्हें अबू धाबी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा है।

Dec 17, 2025 04:40 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान ने कहा है कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की वजह से उन्हें ‘नई जिंदगी’ मिली है क्योंकि टीम ने उन्हें अबू धाबी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को नीलामी से कुछ घंटे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में 22 गेंद में 73 रन बनाने वाले 28 साल के सरफराज के लिए पहले दौर में किसी ने बोली नहीं लगाई लेकिन बाद में सुपरकिंग्स ने उन्हें खरीद लिया।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘मुझे नई जिंदगी देने के लिए सीएसके का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि सीएसके 2026 का खिताब जीते।’

ये भी पढ़ें:दिल टूटा, गम में डूबे फिर...क्या पृथ्वी शॉ इस किस्मत को टर्निंग मोमेंट बना पाएंग

मध्यक्रम के इस आक्रामक बल्लेबाज ने पिछली बार 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच खेला था।

इसके बाद के दो सत्र में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। यहां तक ​​कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी अभी मुश्किल में है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।

वह अतीत में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

ये भी पढ़ें:मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे…आईपीएल में नीलामी के बाद खुशी से रो पड़े कार्तिक शर्मा

सरफराज ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में रहा है जिसमें उन्होंने 82.25 की औसत और 204.34 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है।

सरफराज ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.10 की औसत और 74.94 के स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 150 है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।