PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बताई अपनी रणनीति, बोले- मैं टीम को कंट्रोल करने नहीं आया, बल्कि...
पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वे सिर्फ खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उन्हें चुनौतियां देते हैं। वह उन्हें कंट्रोल नहीं करते हैं। पंजाब किंग्स ने पांच में से 4 मैच जीते हैं।

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में एक और शानदार जीत गुरुवार 16 अप्रैल की रात को दर्ज की। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में पंजाब किंग्स की एकमात्र टीम है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। पांच में से चार मैच पंजाब ने जीते हैं, जबकि एक मैच उनका बारिश में धुला है, जिसमें उन्हें अच्छी शुरुआत मिली है। वहीं, मुंबई इंडियंस को उनके घर पर हराने के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच और पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वे सिर्फ खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उन्हें चुनौतियां देते हैं। वह उन्हें कंट्रोल नहीं करते हैं।
एमआई वर्सेस पीबीकेएस मैच के बाद जियोहॉटस्टार पर रिकी पोंटिंग ने खुद संजय बांगर और डेल स्टेन के साथ मैच को लेकर बात की। उन्होंने सबसे पहले विनिंग माइंडसेट की बात की और कहा, "मेरे लिए, यह सही माहौल बनाने से शुरू होता है जहां हर खिलाड़ी को लगे कि उसे अहमियत दी जा रही है और वह भी इसे पसंद कर रहे हैं। एक कोच के तौर पर, मैं उन्हें सपोर्ट करने और चैलेंज करने के लिए हूं, उन्हें कंट्रोल करने के लिए नहीं। जब वे फेल भी होते हैं, तो उन्हें यह जानना होगा कि यह खेल का हिस्सा है। T20 क्रिकेट में, आपको किसी भी दिन कुछ ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है। इसलिए, यह साफ तौर पर तय रोल वाला एक मजबूत ग्रुप बनाने के बारे में है।"
कोच ने आगे बताया, "यह हमारी ऑक्शन स्ट्रेटेजी का भी एक बड़ा हिस्सा था, कल्चर को बनाने के लिए सही लोगों को लाना। जब खिलाड़ियों को लगता है कि उनका साथ दिया जा रहा है, जैसे प्रभसिमरन या शशांक, तो वे परफॉर्मेंस से जवाब देते हैं और आखिर में यही नतीजे देता है।" पोस्ट मैच शो में संजय बांगर ने पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन की बात की और कहा, "पीछे मुड़कर देखें तो, वह ड्रॉप कैच एक अहम पल साबित हुआ, क्योंकि प्रभसिमरन सिंह ने इसका पूरा फायदा उठाया। पंजाब किंग्स का टॉप ऑर्डर ज्यादातर मैचों में स्कोर कर रहा है और वह वह आक्रामक इंटेंट लाते हैं जिससे गेंदबाज तुरंत दबाव में आ जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि वह मैदान के चारों ओर अटैक करने में माहिर हैं।"
वहीं, मुंबई इंडियंस के टीम कॉम्बिनेशन पर संजय बांगर ने कहा, "मुझे यह देखकर थोड़ी हैरानी हुई कि क्विंटन डिकॉक का ज़्यादा इस्तेमाल नहीं हो रहा है, क्योंकि वह एक प्रूवन मैच-विनर हैं। जब वह अच्छा खेलते हैं, तो उनमें अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत होती है और T20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड यह दिखाता है। मुंबई इंडियंस को टॉप पर ऐसे असर की जरूरत है। इसका मतलब हो सकता है कि XI में सही बैलेंस पाने के लिए उन्हें मुश्किल फैसले लेने पड़ें, यहां तक कि रयान रिकेल्टन से आगे भी देखना पड़े।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



