7 में से 5 मैच हारी मुंबई फिर भी प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, जानें MI कैसे कर सकती है क्वालीफाई

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद एमआई का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का समीकरण गड़बड़ा गया है। अभी तक 7 में से उन्हें 5 मैचों में हार मिली है।

7 में से 5 मैच हारी मुंबई फिर भी प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, जानें MI कैसे कर सकती है क्वालीफाई

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 की 5वीं हार का सामना गुरुवार, 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करना पड़ा। सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन के शतक के दम पर 207 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में मुंबई की पूरी टीम 104 रनों पर सिमट गई। एमआई की यह आईपीएल 2026 में 7 मैचों में 5वीं हार है, अभी तक मुंबई ने इस सीजन 2 ही मुकाबले जीते हैं। चेन्नई से हारने के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का समीकरण गड़बड़ा गया है। आईए जानते हैं मुंबई इंडियंस कैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मुंबई इंडियंस को कैसे मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट

चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के ऊपर 8वें पायदान पर है। मुंबई ने अभी तक खेले 7 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं, वहीं 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल का इतिहास रहा है कि 10 टीमों वाले टूर्नामेंट में 16 या उससे अधिक अंकों वाली टीमों को प्लेऑफ का टिकट आसानी से मिला है, इससे कम अंक होने पर टीमों को दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होता है।

मुंबई इंडियंस की स्थिति पर नजर डालें तो उनके खाते में फिलहाल 4 अंक है। 16 अंक तक पहुंचने के लिए एमआई को बचे 7 में से कम से कम 6 मुकाबले जीतने होंगे। अगर मुंबई की टीम ऐसा करने में कामयाब रहती है तो उन्हें आसानी से प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा।

अगर एमआई की टीम 7 में से 5 मुकाबले जीतती है या फिर उनका कोई मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में एमआई को बाकी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

जिस तरह अभी तक यह टूर्नामेंट चला है उसे देखकर लगता है कि लीग स्टेज का अंत होते-होते प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

कैसा रहा MI vs CSK मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के सत्र के दूसरे शतक और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (17 रन देकर चार विकेट, एक मेडन) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत से सीएसके छह अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई इंडियंस चार अंक से आठवें स्थान पर खिसक गई। सैमसन के आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे। उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरूआती झटकों से नहीं उबर सकी और 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑल आउट हो गई। यह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है। पांच बार की चैंपियन सीएसके की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। सीएसके के लिए वेस्टइंडीज के हुसैन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने एक ओवर मेडन डाला जिसमें एक विकेट भी शामिल रहा। उन्होंने तिलक वर्मा (37 रन) को आउट कर उनके और सूर्यकुमार यादव (35 रन) के बीच 73 रन की भागीदारी का अंत किया।

उनके अलावा नूर अहमद ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह ने एक एक विकेट झटका।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।