Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025How many teams has Mustafizur Rahman played for in IPL BCCI Asks KKR To Release Bangladesh bowler
मुस्तफिजुर रहमान IPL में कितनी टीमों के लिए खेले? बांग्लादेशी गेंदबाज KKR से जुड़ा तो हो गया 'खेला'

मुस्तफिजुर रहमान IPL में कितनी टीमों के लिए खेले? बांग्लादेशी गेंदबाज KKR से जुड़ा तो हो गया 'खेला'

संक्षेप:

बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा है। केकेआर ने मिनी ऑक्शन में बांग्लादेशी गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में लिया था।

Jan 03, 2026 12:29 pm ISTMd.Akram भाषा, गुवाहाटी
share Share
Follow Us on

भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है। पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था। केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद 30 वर्षीय गेंदबाज को जोड़ा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

KKR को ये अनुमति देगा बीसीसीआई

बीसीसीआई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर केकेआर को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी का चयन करने की अनुमति होगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को पीटीआई को बताया, ‘‘बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है। जरूरत पड़ने पर वह उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के चयन के लिए कह सकते हैं। अगर वह अनुरोध करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ने की अनुमति देगा।’’ सैकिया से जब पूछा गया कि बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ऐसा करने के लिए क्यों कहा है, तो उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में हुई घटनाओं के कारण।’’

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार
ये भी पढ़ें:मुस्तफिजुर रहमान पर मचा बवाल तो BCB ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम इस मुद्दे को...

IPL में कितनी बार खेले मुस्तफिजुर?

बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता के मद्देनजर बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर बीसीसीआई पर दबाव बढ़ता जा रहा था। रहमान को टीम में रखने के कारण केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ नेताओं ने मौजूदा परिदृश्य में गेंदबाज को टीम में शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाए थे। रहमान 2016 से आठ बार आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने केवल 2019 और 2020 में टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था। वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। तीन बार के चैंपियन केकेआर ने पहली बार उन्हें अपनी टीम से जोड़ा था।

ये भी पढ़ें:शाहरुख जैसे गद्दार; IPL में बांग्लादेशी प्लेयर पर पैसा लुटाने पर भड़के BJP नेता

द्विपक्षीय सीरीज स्थगित कर दी गई थी

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल सीमित ओवरों की एक द्विपक्षीय सीरीज स्थगित कर दी थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि यह सीरीज इस साल सितंबर में उसके देश में ही खेली जाएगी। बीसीसीआई हालांकि इस सीरीज के कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की प्रतिबद्धता नहीं दिखा रहा है। बांग्लादेश की अस्थिर राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इसके लिए सहमत होने की संभावना भी कम है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए। शेख हसीना पिछले साल अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद भारत आ गई थीं। बांग्लादेश की एक अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। उन पर आंदोलन के दौरान हुई घातक कार्रवाई में कथित भूमिका निभाने का आरोप था, जिसमें कई छात्र मारे गए थे।

ये भी पढ़ें:IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेकर आक्रोश, कथावाचक ने दी चेतावनी

अंतरिम सरकार के बाद स्थिति बदल गई

बांग्लादेश ने विभिन्न मुद्दों पर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को पांच बार तलब किया। दूसरी तरफ भारत ने बांग्लादेश में सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करने के लिए बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को एक बार तलब किया। अवामी लीग की सरकार को भारत की हितैषी माना जाता था लेकिन मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनने के बाद बांग्लादेश की राजनयिक स्थिति काफी हद तक बदल गई है। इस बीच बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंध और मजबूत करने के प्रयास किए जिसने क्षेत्रीय समीकरण को और जटिल बना दिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।