IPL 2026 में कितने मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी? CSK के साथ गुवाहाटी नहीं गया दिग्गज
एमएस धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती हफ्तों में एक्शन में नहीं दिखेंगे। वह फिलहाल चोटिल हैं। धोनी चेन्नई में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सोमवार को अभियान शुरू करेगी।

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना जारी रखा। सिर्फ आईपीएल में खेलने के कारण उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना मुश्किल होता है। 44 वर्षीय धोनी पिंडली की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में एक्शन में नहीं दिखेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। हालांकि, अब रविवार को एक रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी तीन हफ्ते तक बाहर रह सकते हैं। इसका मतलब है कि धोनी की 23 अप्रैल से पहले वापसी संभव नहीं होगी।सीएसके सोमवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके ने धोनी के दो हफ्ते तक बाहर रहने का जिक्र किया था लेकिन टीम के सूत्रों का कहना है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले उनके लौटने की उम्मीद कम है। वह कम से कम छह मैच नहीं खेल पांएगे। उनकी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ वापसी भी पक्की नहीं है। सीएसके के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "यह निश्चित रूप से हमारे लिए एक बड़ा झटका है और हमें इससे उबरना होगा।" धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के पहले मैच के लिए गुवाहाटी नहीं गए और चेन्नई में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। सूत्र ने कहा, “वह आराम कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द वापस लौट आएं।”
धोनी की गैर मौजदूगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग करेंगे, जिन्हें सीएसके ने ट्रेड के जरिए आरआर से 18 करोड़ रुपये में लिया। ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के कप्तान हैं लेकिन टीम की रणनीति धोनी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी ने पिछले आईपीएल में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा है और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी। सीएसके पिछले सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर रही थी।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



