वैभव सूर्यवंशी IPL में 100 छक्के पूरे करने से कितने कदम दूर? इस मामले में बनेंगे नंबर-1
वैभव सूर्यवंशी की नजरें अब IPL में छक्कों का शतक पूरा करने पर होगी। वह अभी तक 22 मैचों में 89 छक्के लगा चुके हैं। वह आईपीएल में 100 छक्के पूरा करने से मात्र 11 शॉट्स दूर है। अगर उनकी टीम फाइनल तक पहुंचती है तो निश्चित तौर पर वह इसी सीजन 100 छक्के पूरा कर लेंगे।

वैभव सूर्यवंशी आज गुजरात टाइटंस के तगड़े बॉलिंग अटैक को तहस-नहस करने उतरेंगे, जिसमें कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे गेंदबाज शामिल है। IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होना है। जीटी की टीम अपना पिछला मैच क्वालीफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर यहां पहुंची है, वहीं आरआर ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई थी। राजस्थान की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे थे, जिन्होंने 12 छक्कों की मदद से 97 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। आज भी राजस्थान उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद करेगा।
वैभव सूर्यवंशी की नजरें एक और नया इतिहास लिखने पर
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में छक्कों के शतक से मात्र 11 कदम दूर हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में अभी तक खेले 402 गेंदों पर 89 छक्के लगाए हैं। अगर आज वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ 11 छक्के लगाते हैं तो इतिहास रच देंगे। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
फिलहाल यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है। आंद्रे रसेल ने यह मुकाम 657 गेंदों में हासिल किया था। वैभव सूर्यवंशी के पास यह रिकॉर्ड हासिल करने के लिए काफी समय है।
अगर आज वह 11 छक्के लगाने में नाकाम रहते हैं और उनकी टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाती तो वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में 100 छक्के पूरा करने के लिए अगले सीजन तक का इंतजार करना होगा।
वैभव सूर्यवंशी की नजरें ऑरेंज कैप पर भी
वैभव सूर्यवंशी फिलहाल IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में 680 रनों के साथ पहले पायदान पर चल रहे हैं। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन और शुभमन गिल उनके प्रतिद्वंद्वि हैं। अगर आज राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस को टूर्नामेंट से बाहर कर देती है तो निश्चित रूप से इस सीजन की ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के सिर ही सजेगी। इनके अलावा आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 600 रनों के साथ 6ठे पायदान पर हैं।
GT vs RR स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



