हार्दिक पांड्या अगले मैच से भी बाहर, एमएस धोनी का लखनऊ का टिकट बुक; CSK फैंस के लिए गुड न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हार्दिक पांड्या धर्मशाला एमआई के अगले मैच के लिए नहीं जाएंगे, जबकि धोनी सीएसके के अगले मैच के लिए लखनऊ जा सकते हैं। 

Hardik Pandya MS Dhoni

IPL 2026 के प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को अगले मैच में भी शायद अपने कप्तान का साथ नहीं मिलने वाला है। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ धर्मशाला के लिए यात्रा नहीं की है, जहां गुरुवार 14 मई को एमआई को मेजबान पंजाब किंग्स से भिड़ना है। सोमवार को ही एमआई के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंच गए थे। इस ग्रुप में कप्तान हार्दिक पांड्या नजर नहीं आए। वे बैक स्पाज्म से गुजर रहे हैं। उधर, महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी अपडेट आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि वे सीएसके के अगले मैच के लिए लखनऊ जाने वाले हैं।

हार्दिक पांड्या पिछले दो मैच कमर में दर्द के चलते नहीं खेले हैं। हार्दिक धर्मशाला नहीं गए हैं तो माना जा रहा है कि वे एक और मैच मिस कर सकते हैं। वे मुंबई में रहकर ही रिहैब करेंगे। हालांकि, आज यानी बुधवार 13 मई को भी वे वहां पहुंच सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना कम है, क्योंकि टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और वे खुद को समय दे सकते हैं। हार्दिक पांड्या पिछले मैच में भी देर से टीम से जुड़े थे और मैच में नहीं खेले थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एमआई का मेडिकल स्टाफ मुंबई में उनकी चोट का आकलन कर रहा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सोशल मीडिया पर तो यहां तक कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इंस्टाग्राम पर भी हार्दिक पांड्या ने एमआई को अनफॉलो करके फिर से फॉलो किया है। हालांकि, यह सब अफवाह ही हैं, क्योंकि भारी भरकर राशि में एमआई ने उन्हें रिटेन किया था और जीटी के साथ एक क्लोज डील में उन्हें अपने साथ जोड़ा था। हार्दिक पांड्या इस सीजन 8 मैच एमआई के लिए खेले हैं। उनमें बल्ले से सिर्फ 146 रन और बॉल से सिर्फ चार विकेट उनको मिले हैं।

धोनी का लखनऊ का टिकट बुक

क्रिकबज की ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एमएस धोनी का लखनऊ का टिकट बुक हो गया है। एमएस धोनी लखनऊ के लिए टीम के साथ ट्रेवल कर सकते हैं। अगर अंत समय पर धोनी ने अपना मन बदला तो शायद वे फ्लाइट को मिस करें, लेकिन इसकी संभावना कम है। यहां तक कि उन्हें प्लेइंग ट्वेल्व (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ) में भी जगह मिलने की संभावना है। धोनी अभी तक चोट की वजह से टीम से बाहर थे, लेकिन अब काफ इंजरी से उबर चुके हैं और खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। धोनी कई मैचों में चेन्नई से बाहर नहीं गए हैं। मुंबई और हैदराबाद में ही वे अवे गेम्स में टीम के साथ नजर आए थे।

फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने कन्फर्म किया कि मैनेजमेंट ने बाकी टीम के साथ लखनऊ के लिए धोनी का फ्लाइट टिकट बुक कर दिया है और उन्हें उम्मीद है कि पूर्व कप्तान यह ट्रिप करेंगे। आपको बता दें, धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है। उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के आखिरी कुछ मैचों में वे खेल सकते हैं। अगर लखनऊ में नहीं खेले तो फिर चेन्नई में वे जरूर आपको प्लेइंग ट्वेल्व में नजर आएंगे। 15 मई को लखनऊ में 18 मई को घर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके को खेलना है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आईपीएल 2026 (IPL 2026)हार्दिक अगले मैच से भी बाहर, धोनी का लखनऊ का टिकट बुक; CSK फैंस के लिए गुड न्यूज