मुंबई इंडियंस के लिए आई गुड न्यूज, कप्तान हार्दिक पांड्या ने लगा दिया वापसी के लिए एड़ी-चोटी का जोर
हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खेल नहीं पाए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं। यही कारण है कि उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। एमआई का अगला मैच मंगलवार 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

IPL 2026 के अपने तीसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मंगलवार को गुवाहटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपने तीसरे लीग मैच में उतरना है। इससे पहले अच्छी बात ये है कि रविवार 5 अप्रैल को हार्दिक पांड्या नेट्स में लौट आए हैं और उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए दोपहर के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वे उपलब्ध नहीं थे।
सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को लीड किया और टॉस के समय कन्फर्म किया था कि हार्दिक पांड्या 'अस्वस्थ' हैं। MI को हार्दिक की गैरमौजूदगी में कुछ बदलाव करने पड़े, जिसमें दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया और ट्रेंट बोल्ट को बाहर किया गया। हालांकि, ये कॉम्बिनेशन काम नहीं आया, क्योंकि टीम को हार का सामना करना पड़ा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, ट्रेनिंग सेशन में हार्दिक अच्छे मूड में दिखे और मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
वार्मअप करने के बाद हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग से शुरुआत की। खाली नेट में बॉलिंग की और अच्छी पेस से यॉर्कर फेंकीं। बैटिंग कोच किरोन पोलार्ड के साथ वे नेट्स में नजर आए थे। उनके बल्ले पर बॉल अच्छी तरह से आ रही थी। जाहिर है कि वह अब मंगलवार को होने वाले मैच के लिए पूरी तरह फिट हो सकते हैं। मुंबई आज भी ट्रेनिंग करेगी, जहां चीजें पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगी। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 के एमआई के पहले मैच में 3 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट लिया था, जबकि बल्ले से 11 गेंद में 18 रन बनाए थे।
मुंबई का अब तक का हाल
मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मैच 6 विकेट से जीता था, जबकि टीम दिल्ली कैपिटल्स से इतने ही विकेट से हार गई। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम के खाते में 2 पॉइंट्स जरूर हैं, लेकिन नेट रन रेट माइनस में है। ऑरेंज कैप की रेस में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं, जबकि पर्पल कैप की रेस में कोई भी एमआई का गेंदबाज टॉप 5 में शामिल नहीं है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



