IPL 2026 में हार्दिक पंड्या पर लाखों का जुर्माना, टिम डेविड को भी मिली सजा; आखिर क्या है वजह?
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड के खिलाफ एक्शन लिया गया है। आरसीबी ने रविवार को आईपीएल 2026 में मुंबई पर 18 रनों से जीत दर्ज की।

आईपीएल 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। आरसीबी ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई को 18 रनों से मात दी। मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड के खिलाफ एक्शन लिया गया है। हार्दिक पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह इस सीजन में धीमी ओवरगति का उनका पहला अपराध था। टिम पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके काते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ गया। टिम को यह सजा अंपायर के निर्देश नहीं मानने की वजह से मिली है। उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन किया।
टिम डेविड ने दो बार किया ऐसा
इंडियन प्रीमियर लीग के अनुसार, टिम डेविड ने एमआई के खिलाफ आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान अंपायर के निर्देश न मानने से जुड़ा है। पहली घटना तब हुई जब अंपायर ने आरसीबी की पारी के 18वें ओवर (के दौरान बॉल चेंज की। टिम बॉल देखना चाहते थे और बार-बार कहने के बावजूद उन्होंने बॉल वापस नहीं दी। दूसरी घटना 20वें ओवर के दौरान हुई। टिम ने तब बी अंपायर को बॉल नहीं सौंपी थी, जिसे आदेश की अनदेखी माना गया। ऐसे में टिम पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। टिम ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।
टिम डेविड ने 34 रनों की पारी खेली
आरसीबी ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) की अर्धशततकीय पारी की बदौलत 240/4 का स्कोर खड़ा किया था। चौथे नंबर पर टीम डेविड ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के हैं। उन्होंने तेजी से रन जुटाकर डिफेंडिंग चैंपियन को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन बना सकी। उसके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंद में 71 रन (नौ छक्के, एक चौका) की नाबाद पारी खेली और शीर्ष स्कोरर रहे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 40 रन, रेयान रिकलटन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया। आईपीएल के 13 सत्र में पहली दफा टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करने के बावजूद मुंबई की टीम इस लय को जारी नहीं रख सकी जिससे उसे लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। आरसीबी चार मैचों में जीत के बाद अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



