गुजरात टाइटंस को इन 5 खिलाड़ियों ने दिलाई जीत, RCB के खिलाफ पिछली बार की हार का जख्म भरा
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया। गुजरात के लिए राशिद खान, शुभमन गिल और जेसन होल्डर ने अहम भूमिका निभाई।

गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ गुजरात ने बेंगलुरु से पिछली भिड़ंत में मिली हार का बदला भी ले लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। कोहली और बेथल ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण बेंगलुरु की टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी। वहीं 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को कप्तान शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत दी। लेकिन उनके आउट होने के बाद गुजरात ने भी नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 24 गेंद शेष रहते मुकाबला जीता। यहां हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने गुजरात को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
जेसन होल्डर
गुजरात के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर ने खेल के तीनों विभागों में अपना योगदान दिया। जेसन होल्डर ने फील्डिंग करते हुए रजत पाटीदार का बेहतरीन कैच लपका। हालांकि इस कैच आउट को लेकर काफी विवाद भी हुआ। उन्होंने गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया। होल्डर ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। जेसन ने बल्ले से 10 गेंद में 12 रन का योगदान दिया। होल्डर ने पाटीदार के अलावा टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या के भी कैच लपके। उन्होंने जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को आउट किया।
अरशद खान
गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज अरशद खान ने भी बेंगलुरु को 155 के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। अरशद ने मैच के दौरान किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 3.2 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। अरशद ने कप्तान रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या और वेंकटेश अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस की टीम के कप्तान शुभमन गिल ने धमाकेदार पारी खेली। गिल ने आते ही भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खिलाफ ताबड़तोड़ शॉट खेले। गिल की दमदार पारी की बदौलत गुजरात ने दो ओवर में ही 36 रन बना दिए थे। शुभमन गिल ने सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। शुभमन ने 18 गेंद में 43 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए।
जोस बटलर
स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 19 गेंद में 39 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और दो चौके लगाए। बटलर ने गिल के साथ 15 और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे विकेट के लिए 15 गेंद में 35 रन की साझेदारी की। इस पारी के दौरान बटलर ने जारी सीजन में 300 से अधिक रन बना लिए हैं। बटलर ने गुजरात के लिए आईपीएल 2026 में नौ मैचों में 309 रन बनाए। जोस बटलर ने जितेश शर्मा का कैच भी लपका था।
राशिद खान
स्टार स्पिनर राशिद खान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया। उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की। राशिद ने 4 ओवर में दो विकेट लेकर सिर्फ 19 रन दिए। राशिद खान ने देवदत्त पडिकल और टिम डेविड जैसे स्टार बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। देवदत्त अच्छी लय में नजर आ रहे थे और टीम के लिए सर्वाधिक रन (40)बनाए। राशिद खान ने विराट कोहली और जैकब बेथल के कैच भी लपके।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



