RR को हराकर IPL 2026 के फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, अब अहमदाबाद में विराट कोहली की RCB से होगा ‘महामुकाबला’
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उसका खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के साथ होगा। आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला कब और कहां होगा, जानिए।

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उसका खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के साथ होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई रविवार को शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होगें।
मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। 215 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने करो या मरो के मैच में दम दिखाते हुए इस स्कोर को 18.4 ओवर में 219 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत लिया है और फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।
वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की पारी की मदद से RR ने दिया 215 रनों का लक्ष्य
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 9 रन के भीतर ही उसके दो विकेट आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पारी को संभाला और 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 204.26 का रहा। वहीं, सूर्यवंशी के अलावा रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रनों की पारी 5 चौके और एक छक्के की मदद से खेली। डोनावन फरेरा ने 11 गेंद में ताबड़तोड़ 38 रन बनाकर अच्छा फिनिश दिया। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा राजस्थान रॉयल्स का कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका।
गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज ने एक, कगिसो रबाडा ने दो, प्रसिद्ध कृष्ण ने एक और जेसन होल्डर ने दो विकेट हासिल किए।
गिल के शतक ने 15 साल के बच्चे के अरमानों पर फेरा पानी
215 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद शानदार रही और सलामी जोड़ी ने 167 रनों की विशाल साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से साई सुदर्शन एक बार फिर बैठ छूटने से आउट हुए। उन्होंने 32 गेंद में 58 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने 53 गेंद में 104 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल थे। जोश बटलर ने अंत में 9 गेंद में 9 रन बनाकर और वाशिंगटन सुंदर ने नौ गेंद में 16 रन बनाकर बचा खुचा काम कर दिया। वहीं, राहुल तेवतिया ने अंत में 9 गेंद में 17 रन बनाए। शुभमन गिल की शतकीय पारी ने वैभव सूर्यवंशी के साल की शुरुआत में लिए गए संकल्प को धता बताते हुए उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है।
आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी उतनी सटीक नहीं रही और जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ही सिर्फ 1-1 विकेट ले सके।
विराट सेना से अहमदाबाद में होगी गिल के गुजरात की भिड़ंत
गुजरात टाइटंस की टीम क्वालीफायर वन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 26 मई को हार गई थी, लेकिन उसने क्वालीफायर 2 में अब राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां अब उसका अपने खुद के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला होगा। गुजरात टाइटंस की टीम अब विराट कोहली की विशाल सेना से फाइनल में भिड़ेगी। शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए अहमदाबाद की परिस्थितियों बिल्कुल अनुकूल हैं और इस सीजन इन्होंने अपने होम ग्राउंड में कई मुकाबले जीते हैं। ऐसे में यह टीम आईपीएल 2026 का टाइटल अपने नाम करने को तैयार है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



