साई सुदर्शन का बल्ला उड़ते हुए स्टंप में लगा, हिट विकेट आउट देख टूट गया शुभमन गिल का दिल; वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुजरात के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन धर्मशाला में पहले क्वालीफायर में हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे। शॉट खेलने के बाद उनका बल्ला हाथ से छूट गया और जाकर स्टंप से टकरा गया।

साई सुदर्शन का बल्ला उड़ते हुए स्टंप में लगा, हिट विकेट आउट देख टूट गया शुभमन गिल का दिल; वीडियो

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाये। इसके जवाब में गुजरात की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवाए दिए और फिर खराब शुरुआत से उबर नहीं सकी और 140 रनों से मैच गंवाया।

साई सुदर्शन हुए हिट विकेट

गुजरात के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन मंगलवार को धर्मशाला में अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन गुजरात की पारी के तीसरे ओवर में ही हिट विकेट हो गए। उनके आउट होते ही शुभमन गिल भी सहम गए। साई सुदर्शन ने जैकब डफी की गेंद पर कट मारा, जोकि बाउंड्री के पार चली गई। हालांकि शॉट खेलने के बाद साई सुदर्शन अपने बैट से कंट्रोल खो बैठे और बैट उनके हाथ से छूटने के बाद पीछे की तरह गया और उनके बल्ले का हैंडर स्टंप से जाकर टकराया, जिससे वह हिट विकेट हो गए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कप्तान रजत पाटीदार की 93 रन की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को गुजरात टाइटंस को 92 रन से रौंदकर पांचवीं बार फाइनल में जगह पक्की की। पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों की बेखौफ नाबाद पारी में नौ छक्के और पांच चौके जड़े। उन्होंने कुछ जीवनदान मिलने के बाद अंत के ओवरों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अनुभवी विराट कोहली और कृणाल पंड्या ने 43-43 रनों की पारियां खेलीं।

आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन बनाने के बाद टाइटंस को 20वें ओवर में 162 रन पर आउट कर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। इस हार के बाद टाइटंस को 29 मई को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ना होगा। बड़े स्कोर का पीछा करते समय टाइटंस के बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में आ गए और लगातार विकेट गंवाते रहे। टीम ने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए, जिससे आरसीबी की जीत दूसरी पारी के छठे ओवर में ही लगभग तय हो गई।

राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 68 रन बनाकर टाइटंस को शर्मनाक हार से बचाने की कोशिश की। उनके अलावा सिर्फ जोस बटलर (29) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर सके। आरसीबी के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, कृणाल पंड्या और रसिख सलाम ने दो-दो विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।