गुजरात टाइटंस को करना पड़ा तूफान का सामना, फाइनल से पहले फ्लाइट कैंसिल; प्रैक्टिस का भी मौका नहीं
गुजरात टाइटंस की टीम शनिवार को भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ से दोपहर में अहमदाबाद के लिए उड़ान नहीं भर सकी और फाइनल से पहले टीम आधी रात तक यात्रा कर रही है। गुजरात को रविवार को फाइनल में बेंगलुरु से भिड़ना है।

गुजरात टाइटंस की टीम रविवार को होने वाले फाइनल से पहले चढ़ीगढ़ में मजबूरी में रुकना पड़ रहा है। गुजरात की टीम को चंडीगढ़ से शनिवार की शाम को अहमदाबाद के लिए रवाना होना था लेकिन खराब मौसम होने के कारण टीम वहां से निकल नहीं सकी थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल होना है। बेंगलुरु की टीम कुछ दिन से वहां प्रैक्टिस कर रही है लेकिन गुजरात की टीम शुक्रवार को अपना दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद शनिवार शाम तक चंडीगढ़ में ही रुकना पड़ा है।
गुजरात की फ्लाइट देरी से उड़ी
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक गुजरात टाइटंस की टीम को शनिवार को दोपहर में चार्टर फ्लाइट से चंडीगढ़ से रवाना होना था। हालांकि पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश के कारण फ्लाइट की उड़ानों में देरी हुई। जिसके चलते चंडीगढ़ में एयरपोर्ट अथॉरिटी गुजरात टाइटंस की चार्टर फ्लाइट सहित कई अन्य उड़ानों को रवाना करने (टेक-ऑफ कराने) में असमर्थ रही। गुजरात की टीम के रात 10 बजे के करीब अहमदाबाद में लैंड होने की संभावना थी। इसके बाद टीम गांधीनगर में अपने टीम होटल गईं होगी, जोकि एयरपोर्ट से आधे घंटे की दूरी पर है।
यह पहली बार है जब किसी टीम को फाइनल से ठीक एक दिन पहले यात्रा करनी पड़ी है, क्योंकि बीसीसीआई ने इस सीजन में तीनों प्लेऑफ मैच तीन अलग-अलग वेन्यू पर कराने का फैसला लिया है, जबकि इसके पहले दो जगह पर प्लेऑफ आयोजित होते थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले कुछ दिन से फाइनल की तैयारी में लगी हुई है। बेंगलुरु की टीम बुधवार को ही अहमदाबाद पहुंच गई थी, जिसके बाद से फाइनल से पहले टीम ने दो ट्रेनिंग सेशन भी किए।
रिपोर्ट में कहा गया, ''गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार को क्वालीफायर-2 जीतकर शनिवार दोपहर चंडीगढ़ से चार्टर विमान के जरिए अहमदाबाद रवाना होने वाली थी। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत, मुख्य रूप से पंजाब और राजस्थान के आसपास हुई मूसलाधार बारिश के कारण चंडीगढ़ में एयरपोर्ट अथॉरिटी उड़ानों को टेक-ऑफ की मंजूरी नहीं दे सकी। नतीजतन टीम का अहमदाबाद पहुंचना शनिवार रात 10 बजे के बाद संभव हो पाएगा। जिसके बाद वे गांधीनगर स्थित अपने होटल के लिए रवाना होंगे, जो वहां से 30 मिनट की दूरी पर है।''
पाटीदार ने स्वीकार किया है कि आईपीएल फाइनल से पहले उनकी टीम को मिला अतिरिक्त आराम और तैयारी का समय कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है, हालांकि उन्होंने इसे निर्णायक बढ़त मानने से इनकार किया। आरसीबी ने 26 मई को पहले क्वालीफायर में टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। इस जीत के बाद टीम को 31 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले चार दिनों का विश्राम और तैयारी का मौका मिला।
टाइटंस को फाइनल तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा। टीम ने क्वालिफायर-दो खेलकर फाइनल का टिकट हासिल किया, जिससे उसे आराम और तैयारी के लिए अपेक्षाकृत कम समय मिला।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



