GT vs RR Pitch Report, Qualifier-2: न्यू चंडीगढ़ की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?
GT vs RR Pitch Report Today IPL 2026 Qualifier-2- गुजरात टाइटंस वर्सेस राजस्थान रॉयल्स आज का आईपीएल मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाना है। गुजरात वर्सेस राजस्थान मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

GT vs RR Pitch Report Today IPL 2026 Qualifier-2- गुजरात टाइटंस वर्सेस राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 आज यानी शुक्रवार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाना है। आज का मैच जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, जो 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस क्वालीफायर-1 में आरसीबी से हारकर यहां पहुंची है। वहीं रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई थी। वैभव सूर्यवंशी उस मैच के हीरो रहे थे, आज भी 15 साल के इस खिलाड़ी पर हर किसी की नजरें रहेगी। आईए एक नजर जीटी वर्सेस आरआर पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
GT vs RR पिच रिपोर्ट
जीटी वर्सेस आरआर आज का आईपीएल मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर मैदान पर खेला जाना है। यह मैदान हाईस्कोरिंग रहा है। सीजन की शुरुआत में 220 और 223 के टारगेट आसानी से चेज हो गए थे। लेकिन घिसी हुई पिच सीन बदल सकती है। दोपहर 1 बजे के आसपास बारिश या ओले गिरने की भी संभावना है, लेकिन इससे गेम पर असर नहीं पड़ना चाहिए। गुरुवार को बादल छाए हुए थे और शाम को तेज हवा के कारण पिच ढकी हुई थी। ऐसे में गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है।
मुल्लांपुर स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 16
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 8 (50.00%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 8 (50.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 10 (62.50%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 6 (37.50%)
हाईएस्ट स्कोर- 254/7
लोएस्ट स्कोर- 95
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 223/4
एवरेज रन पर विकेट- 26.54
एवरेज रन पर ओवर- 9.43
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 184.88
GT vs RR हेड टू हेड
गुजरात टाइटंस वर्सेस राजस्थान रॉयल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जीटी और आरआर के बीच 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 7 तो राजस्थान ने 3 मैच जीते हैं। इस सीजन खेले दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने 1-1 जीत दर्ज की है। आज देखना होगा कि बाजी कौन मारता है।
GT vs RR स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



