Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025GT vs RR Pitch Report Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2025 Match Narendra Modi Stadium Ahmedabad Pitch Analysis
GT vs RR Pitch Report: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे गुजरात और राजस्थान, इनका होगा पिच पर राज

GT vs RR Pitch Report: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे गुजरात और राजस्थान, इनका होगा पिच पर राज

संक्षेप:

  • GT vs RR Pitch Report: अहमदाबाद में आज आईपीएल 2025 का 23वां लीग मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला मेजबान गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। जानिए पिच का मिजाज कैसा होगा।

Apr 09, 2025 01:02 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

GT vs RR Pitch Report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का 23वां लीग मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला मेजबान गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दोनों टीमें अपना पिछला-पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना पसंद करेंगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये ग्राउंड अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि वे यहां 2022 का फाइनल भी हारे हैं। इसके अलावा कुछ और भी मैच वे इस मैदान पर हार चुके हैं। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाज हावी होंगे या गेंदबाजों का कहर देखने को मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आंकड़े बड़े दिलचस्प हैं। कुल 38 मुकाबले यहां आईपीएल के खेले गए हैं, जिनमें से 17 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें जीती हैं और 20 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। एक मैच बारिश में धुल गया था। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर यहां 174 रन है। बावजूद इसके कि यहां बड़ी बाउंड्री हैं। दूसरी पारी का औसत स्कोर भी 161 है तो आप यहां बड़ा स्कोर चेज कर सकते हैं।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप पर निकोलस पूरन की बादशाहत जारी, पर्पल कैप है इस गेंदबाज के सिर पर

गेंदबाजों के नजरिए से अहमदाबाद की पिच को देखें तो स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद यहां मिलती है। स्पिनरों को साढ़े 33 फीसदी से ज्यादा विकेट मिलते हैं, जबकि पेसर्स यहां 66 फीसदी से ज्यादा विकेट निकालते हैं। ऐसे में मुकाबला बैट और बॉल का यहां दिलचस्प रहने वाला है। हालांकि, पहली पारी के औसत स्कोर को देखते हुए बल्लेबाजों के हावी रहने की उम्मीद है। अभी तक दो मैच यहां इस सीजन खेले गए हैं। दोनों मैचों की पहली पारी का औसत 200 से ज्यादा का है। हालांकि, सफल रन चेज यहां इस सीजन नहीं हुई। ओस बड़ा फैक्टर होती है, लेकिन पहली पारी में विशाल स्कोर बनाकर दूसरी टीमों पर दबाव आ जाता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।