GT vs RCB Pitch Report: आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसी होगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज रहेंगे हावी?
GT vs RCB Pitch Report: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार को आईपीएल 2026 का 42वां मैच खेला जाना है। दोनों टीमें जारी सीजन में आठवां मैच खेलने उतरेंगी।

GT vs RCB Pitch Report: आज गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 का 42वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर होगी। टॉस सात बजे होगा। जीटी और आरसीबी सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी शानदार फॉर्म में है। ऐसे में जीटी के लिए घरेलू मैदान पर आरसीबी से लोहा लेना आसान नहीं होगा। आरसीबी ने अपने पिछले दो मैचों में दिल्ली और गुजरात को हराया। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम आठ मैचों में से छह जीतकर अंत तालिका में दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरु की नजर गुरुवार को जीटी को रौंदकर शीर्ष पर पहुंचने की फिराक में होगी। जीटी ने आठ मैचों में से चार जीते हैं और तालिका में पांचवें पायदान पर है। गुजरात ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी। आइए, एक नजर जीटी बनाम आरसीबी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।
आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसी होगी पिच?
गुजरात की टीम सीजन में घर पर चौथा मैच खेलने उतरेगी। जीटी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले तीन मैचों से दो में जीत हासिल की है। आज यहां बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। 190-200 के बीच का स्कोर एक अच्छा मैच बना सकता है। अहमदाबाद में गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में दिक्कत नहीं होती। हालांकि, जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा तो स्पिनरों को भी कुछ मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम बॉलिंग चुन सकती है। आईपीएल में अभी तक इस मैदान पर 47 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए 24 जबकि टारगेट चेज करते हुए 23 मैच जीत गए हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड
मैच- 47
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 24 (51.06%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 23 (48.94%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 21 (44.68%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 26 (55.32%)
हाईएस्ट स्कोर- 243/5
लोएस्ट स्कोर- 89
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 178.44
औसत रन प्रति विकेट- 28.41
औसत रन प्रति ओवर- 8.99
GT vs RCB हेड-टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल में अब तक सात मैच खेले गए हैं। जीटी ने जहां तीन मैचों में जीत दर्ज की वहीं आरसीबी ने चार मुकाबलों में बाजी मारी। जीटी वर्सेस आरसीबी मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा विराट कोहली ने किया है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज कोहली ने गुजरात के खिलाफ 86.4 के औसत से 432 रन बनाए हैं। उनके बाद जीटी के ओपनर साई सुदर्शन (पांच मैचों में 259 रन) हैं। दोनों टीमों के दरम्यान सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लिए हैं। जीटी के पेसर ने छह मैचों में 9 शिकार किए हैं। सिराज पहले आरसीबी का हिस्सा थे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



