GT vs RCB Highlights: गुजरात ने RCB से लिया पिछली हार का बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

GT vs RCB Highlights: गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से मात दी। बेंगलुरु द्वारा मिले 156 रनों के लक्ष्य को गुजरात ने 25 गेंद शेष रहते अपने नाम किया।

GT vs RCB Highlights: गुजरात ने RCB से लिया पिछली हार का बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

GT vs RCB LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

GT Score: 158/6 (15.5)

RCB Score: 155/10 (19.2)

GT vs RCB Highlights: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 4 विकेट से हराया। बेंगलुरु की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में 155 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार शुरुआत की और 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीता। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की जारी सीजन में पांचवीं जीत है, जबकि बेंगलुरु को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले बेंगलुरु ने लीग स्टेज के 34वें मुकाबले में गुजरात को 5 विकेट से हराया था।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार शुरुआत दी। टीम के कप्तान शुभमन गिल ने शुरुआती दो ओवर में चार चौके और तीन छक्के लगाए। गिल और सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन 6 रन ही बना सके। कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंद में 43 रन बनाए। जोस बटलर ने 19 गेंद में 39 रन बनाए। शाहरुख आठ रन ही बना सके। वॉशिंगन सुंदर ने 12 रन का योगदान दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिकल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। गुजरात की ओर से अरशद खान ने तीन, जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए। विराट कोहली और जैकब बेथल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। बेथल 5 रन ही बना सके। कोहली ने 13 गेंद में 28 रन बनाए। उन्होंने रबाडा के एक ही ओवर में लगातार 5 गेंदों पर चौके लगाए।

कप्तान रजत पाटीदार ने 15 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। उनके कैच आउट पर काफी बवाल हुआ। कोहली और कोच फ्लावर मैदान के बाहर मैच आधिकारी से बहस करते दिखे। जितेश ने एक और टिम डेविड ने नौ रन बनाए। क्रुणाल ने चार और देवदत्त पडिकल 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड (शून्य) को जोस बटलर और शुभमन गिल ने रन आउट कर 155 के स्कोर पर आरसीबी की पारी का अंत कर दिया। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने तीन जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो दो विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा को एक एक विकेट मिला।

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला हो रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने आठ मुकाबले खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। दो मैचों में रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम को हार मिली है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने 8 मैच खेलते हुए चार गंवाए हैं और 4 में उसे जीत मिली है। ये दोनों टीमें लीग स्टेज में दूसरी बार भिड़ने वाली हैं, इससे पहले वाले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था।

गुजरात-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

आज का आईपीएल मैच

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल मुकाबला गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। ये मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा और टॉस सात बजे हुआ।

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेंगलुरु को 4 विकेट से मात दी। बेंगलुरु द्वारा मिले 156 रनों के लक्ष्य को गुजरात ने 25 गेंद रहते हासिल कर लिया। गुजरात की ये पांचवीं जीत है, जबकि बेंगलुरु ने तीसरा मुकाबला गंवाया है।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात का छठा विकेट गिरा

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस को 14वें ओवर में छठा झटका लगा है। जेसन होल्डर 10 गेंद में 12 रन ही बना सके। सुयश शर्मा ने उन्हें आउट किया।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 24 रन

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस को अंतिम 8 ओवर में जीत के लिए सिर्फ 24 रन चाहिए। राहुल तेवतिया 7 गेंद में 14 और जेसन होल्डर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौटी

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वॉशिंगटन सुंदर को शेफर्ड ने आउट किया। रोमारियों ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात का चौथा विकेट गिरा

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने11वें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। शाहरुख खान 8 गेंद में 8 रन ही बना सके। रोमारियो शेफर्ड को पहली सफलता मिली।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात ने पूरे किए 100 रन

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 9 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर 10 गेंद में 11 और शाहरुख दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात का तीसरा विकेट गिरा

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस को आठवें ओवर में तीसरा झटका लगा है। जोस बटलर 19 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार को दूसरी सफलता मिली। बटलर को भुवी ने क्लीन बोल्ड किया।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिरा

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस को 5वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल 18 गेंद में 43 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं।

Share

GT vs RCB LIVE Score: साई सुदर्शन लौटे पवेलियन

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। साई सुदर्शन 5 गेंद में 6 रन ही बना सके। भुवनेश्वर कुमार को पहली सफलता मिली।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात की बैटिंग शुरू

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर पहुंच गए हैं। पहले ओवर में जीटी ने 12 रन बनाए।

Share

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 155 पर ढेर

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए।

Share

GT vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु ने 18 ओवर में बनाए 143 रन

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार 12 गेंद में 10 और वेंकटेश 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 8 विकेट गिरे

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड पवेलियन लौट गए हैं। शेफर्ड ने 15 गेंद में 17 रन बनाए। जेसन होल्डर ने उन्हें आउट किया।

Share

GT vs RCB LIVE Score: देवदत्त पडिकल की दमदार पारी का हुआ अंत

GT vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिकल 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। राशिद खान ने उन्हें आउट किया।

Share

GT vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु का छठा विकेट गिरा

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11वें ओवर में छठा झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। अरशद खान को ये सफलता मिली।

Share

GT vs RCB LIVE Score: टिम डेविड का नहीं चला बल्ला

GT vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। डेविड को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। बेंगलुरु ने 10 ओवर के अंदर पांच विकेट गंवा दिए हैं।

Share

GT vs RCB LIVE Score: जितेश शर्मा भी हुए आउट

GT vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु के बल्लेबाज जितेश शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। जितेश ने 3 गेंद में एक रन बनाया। जेसन होल्डर को सफलता मिली है।

Share

GT vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु का तीसरा विकेट गिरा

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8वें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार का विकेट गंवा दिया है। रजत पाटीदार के कैच आउट को लेकर बेंगलुरु ने सवाल खड़े किए। कोहली और कोच का मानना है कि जेसन होल्डर द्वारा कैच पकड़ने के बाद गेंद जमीन से टच हुई है। हालांकि अंपायर ने उन्हें आउट किया। पाटीदार ने 15 गेंद में 19 रन बनाए।

Share

GT vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु ने पावरप्ले में बनाए 59 रन

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। टीम ने कोहली और बेथल का विकेट गंवाया है। रजत और देवदत्त क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

GT vs RCB LIVE Score: कोहली-बेथल लौटे पवेलियन

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावरप्ले में सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और जैकब बेथल का विकेट गंवा दिया है। कोहली ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे ओवर में सिराज ने बेथल को आउट किया। बेथल ने 5 रन बनाए। इसके बाद अगले ओवर में कोहली रबाडा का शिकार बने। कोहली ने 13 गेंद में 28 रन बनाए।

Share

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग शुरू

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पार की शुरुआत के लिए विराट कोहली जैकब बेथल क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में बेंगलुरु ने 6 रन बनाएय़

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

Share

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Share

GT vs RCB LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होगा।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात का मिला-जुला प्रदर्शन

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने 8 मैच खेले हैं और 4 में जीत हासिल की है। 4 हार के बाद भी टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात की टीम ने अपना पिछला मैच चेन्नई से जीता था।

Share

GT vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु की टीम ने जीते हैं 6 मुकाबले

GT vs RCB LIVE Score: रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में है। टीम ने 8 मैच खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है। बेंगलुरु ने सिर्फ दो मुकाबले गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

Share

GT vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

GT vs RCB LIVE Score: आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस टीम

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

Share

GT vs RCB LIVE Score: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

GT vs RCB LIVE Score: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी। गुजरात ने अब तक चार और बेंगलुरु ने 6 मुकाबले जीते हैं। ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)GT vs RCB Highlights: गुजरात ने RCB से लिया पिछली हार का बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया