GT vs PBKS Pitch Report: अहमदाबाद की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा? देखें हेड टू हेड, संभावित XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

GT vs PBKS Pitch Report- गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स आज का आईपीएल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात वर्सेस पंजाब मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

GT vs PBKS Pitch Report: अहमदाबाद की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा? देखें हेड टू हेड, संभावित XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

GT vs PBKS Pitch Report- गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 46वां मैच आज यानी रविवार, 3 मई को खेला जाना है। जीटी वर्सेस पीबीकेएस मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। एक तरफ पंजाब किंग्स की नजरें सीजन का 7वां मैच जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होगी। वहीं शुभमन गिल की जीटी पंजाब किंग्स से पिछली हार का हिसाब चुकता कर टॉप-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। फिलहाल गुजरात पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है। आईए एक नजर जीटी वर्सेस पीबीकेएस पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

GT vs PBKS पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा। यह काली मिट्टी का विकेट है - जिससे बैट्समैन और बॉलर के बीच मुकाबला थोड़ा और बैलेंस्ड होगा। इस पिच पर खेला गया पिछला मैच GT बनाम MI मैच था, जिसमें तिलक वर्मा के 101 रन की मदद से मुंबई ने 199 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्होंने GT को 100 रन पर आउट कर दिया था। 180-190 का टोटल चेज करने वाली टीम के लिए मुश्किल हो सकता है। पिच समय के साथ धीमी होती जाएगी ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने के बारे में सोचेगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 48

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 24 (50.00%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 24 (50.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 22 (45.83%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 26 (54.17%)

हाईएस्ट स्कोर- 243/5

लोएस्ट स्कोर- 89

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3

एवरेज रन पर विकेट- 28.17

एवरेज रन पर ओवर- 8.99

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 177.96

GT vs PBKS हेड टू हेड

गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स हेड टू हेड में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। गुजरात और पंजाब के बीच अभी तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से PBKS ने 4 मैच जीतकर बढ़त बनाई हुई है, वहीं GT को 3 जीत मिली है। पिछले 4 मुकाबलों में पंजाब ने गुजरात को 3 बार हराया है।

GT vs PBKS संभावित XII

गुजरात टाइटंस संभावित XII: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स संभावित XII: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़

GT vs PBKS लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट

गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 46वां मैच आप टीवी पर लाइव स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। वहीं जीटी वर्सेस पीबीकेएस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियो हॉटस्टार ऐप पर उठा सकते हैं।

GT vs PBKS स्क्वॉड

पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, यश ठाकुर, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद, शशांक सिंह

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साई किशोर

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।