GT Vs MI Highlight: मुंबई इंडियंस ने GT को 99 रनों से रौंदा, दर्ज की टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत, तिलक ने जड़ा शतक

GT Vs MI Highlight: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस 99 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य दिया, जिसकी जबाव में गिल की अगुआई वाली टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

GT Vs MI Highlight: मुंबई इंडियंस ने GT को 99 रनों से रौंदा, दर्ज की टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत, तिलक ने जड़ा शतक

Ahmedabad: Mumbai Indians' Naman Dhir celebrates with teammates after taking the wicket of Gujarat Titans' Washington Sundar during the Indian Premier League (IPL) 2026 T20 cricket match between Gujarat Titans and Mumbai Indians, in Ahmedabad, Monday, April 20, 2026. (PTI Photo/Salman Ali)(PTI04_20_2026_000601A)

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

GT Vs MI Highlight: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य दिया, जिसकी जबाव में गिल की अगुआई वाली टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट 10 रन के स्कोर पर दानिश के रूप में आउट हो गया। इसके बाद 25 रनों के टीम स्कोर पर डिकॉक भी चलते बने। जब टीम का स्कोर 44 रन था तब अच्छी लय में दिख रहे सूर्यकुमार यादव (15 रन 10 गेंद) भी पवेलियन चलते बने। इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। नमनधीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, हालांकि, 96 के टीम टोटल पर वे भी चलते बने। इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला और यहीं से तिलक वर्मा का तांडव शुरू हुआ। उन्होंने 45 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। हार्दिक और तिलक के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई। हार्दिक ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। एक विकेट मोहम्मद सिराज और 1 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला। बाकी सभी गेंदबाज विकेटलेस और महंगे साबित हुए।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले तीन विकेट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और आलम ये हुआ कि टीम 100 के स्कोर पर 15.5 ओवर में ही पूरी तरह धराशायी हो गई। गुजरात की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 17 गेंदों में 26 रन बनाए। कप्तान गिल (13 गेंदों में 14), शाहरुख खान (13 गेंदों में 17) कगिसो रबाडा ने 14 गेंदों में 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका।

मुंबई की ओर से आज के मैच में युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं बुमराह को भी लंबे अंतराल के बाद विकेट मिला। हार्दिक पांड्या को भी बुमराह की तरह एक विकेट मिला, जबकि गजनफर और सैंटनर दोनों स्पिनर ने किफायती ओवर डालते हुए 2-2 विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया।

GT- 100/10 (15.5 ओवर)

MI- 199/5 (20 ओवर)

तिलक वर्मा ने ठोकी 45 गेंदों में सेंचुरी।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आज के मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने 45 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रिसिध कृष्णा, अशोक शर्मा

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र।

GT Vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीटी को 99 रनों से हराया

GT Vs MI Highlight: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस 99 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य दिया, जिसकी जबाव में गिल की अगुआई वाली टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

Share

GT Vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस जीत की ओर बढ़ती हुई

15 ओवर की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 99 रन 8 विकेट के नुकसान पर है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए सिर्फ 2 विकेटों की दरकार है।

Share

GT Vs MI Live Score: जीटी का गिरा 7वां विकेट

राशिद खान 6 गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विनी कुमार ने पवेलियन भेजा।

Share

GT Vs MI Live Score: राहुल तेवतिया आउट, जीटी का गिरा 6वां विकेट

11 ओवर की समाप्ति पर जीटी का स्कोर 79 रन 6 विकेट के नुकसान पर हो गया है। अश्विनी कुमार ने अपनी आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया को विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया। तेवतिया ने 11 गेंदों में 8 रन बनाए।

Share

GT Vs MI Live Score: 10 ओवर के बाद जीटी का स्कोर

10 ओवर की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 70 रन पांच विकेट के नुकसान पर हो चुका है। शाहरुख खान और राहुल तेवतिया क्रीज पर बने हुए हैं।

Share

GT Vs MI Live Score: 55 पर जीटी की आधी टीम लौटी पवेलियन

17 गेंदों में 36 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर मिचेल सैंटनर की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 54 रन चार विकेट के नुकसान पर हो गया है। गुजरात अब काफी मुश्किलों में है। अब पांचवां विकेट भी गिर चुका है। ग्लेन फिलिप्स 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सैंटनर ने ही अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर लिया है।

Share

GT Vs MI Live Score: पावरप्ले की समाप्ति पर जीटी का स्कोर

पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने अच्छी गेंदबाजी की है। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों पर जीटी के गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा है यही कारण है कि जीटी ने 6 ओवर की समाप्ति पर तीन बड़े विकेटों के नुकसान पर सिर्फ 45 रन बनाए हैं। पावरप्ले का फायदा भी बल्लेबाज ठीक से नहीं उठा पाए।

Share

GT Vs MI Live Score: अश्विनी कुमार ने शुभमन गिल को भेजा पवेलियन

गुजरात टाइटंस को एक बड़ा झटका लगा है। अश्विनी कुमार ने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 13 गेंदों में 14 रन बनाए। 40 रन के स्कोर पर जीटी के 3 विकेट पवेलियन लौट गए हैं। टीम अब मुश्किलों में नजर आ रही है क्योंकि यह अपने टॉप-3 बल्लेबाजों पर ही डिपेंडेंट रहती है।

Share

GT Vs MI Live Score: जीटी की खराब शुरुआत

गुजरात टाइटंस ने अपनी खराब शुरुआत की है। दो ओवर में ही टीम ने दो विकेट खो दिए हैं। साई सुदर्शन ( 0 रन 1 गेंद) और जोस बटलर ( 5 रन 6 गेंद) पवेलियन लौटे चुके हैं। कप्तान शुभमन गिल वाशिंगटन सुंदर के साथ क्रीज पर बने हुए हैं। टीम का स्कोर 2.1 ओवर 20 रन 2 विकेट।

Share

GT Vs MI Live Score: तिलक वर्मा ने ठोकी सेंचुरी

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आज के मैच में कमाल कर दिया है। उन्होंने 45 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा।

Share

GT Vs MI Live Score: तिलक वर्मा ने ठोकी फिफ्टी

तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली है। वे अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने अभी तक 37 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए हैं। वर्मा ने अपनी पारी के दौरान अब तक 5 चौके और पांच छक्के जड़े हैं।

Share

GT Vs MI Live Score: 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस

15 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 122 रन चार विकेट के नुकसान पर है। प्रसिद्ध कृष्णा के पिछले ओवर में तिलक वर्मा ने तीन बड़े शॉट लगाए और ओवर में 19 रन बटोरे। मुंबई की टीम आखिरी की 30 गेंदों में कितने रन बना पाएगी देखना दिलचस्प होगा।

Share

GT Vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस का गिरा चौथा विकेट, नमनधीर को प्रसिद्ध ने भेजा पवेलियन

96 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिर गया है। 44 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने के बाद नमनधीर और तिलक वर्मा ने अच्छी साझेदारी की थी, लकिन बाद में नमनधीर को प्रसिद्ध कृष्ण ने कगिसो रबाडा के हाथों कैच करा दिया। आउट होने से पहले धीर ने 32 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए।

Share

GT Vs MI Live Score: रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को किया क्लीन बोल्ड

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। उन्होंने कगिसो रबाडा ने एक अनप्लेएब डिलीवरी में क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद ने पड़ने के बाद इतना कांटा बदला कि सूर्या के पास उसे अडजस्ट करने के लिए वक्त ही नहीं मिला और गेंद स्टंप ले उड़ी। सूर्या ने 10 गेंदों में 15 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ा झटका है।

Share

GT Vs MI Live Score: रबाडा ने डिकॉक को भी किया आउट

मुंबई इंडियंस का एक और विकेट गिर चुका है। दानिश के बाद अब क्विंटन डिकॉक भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें किगसो रबाडा ने कॉट एंड बॉल किया। वे 13 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे थे।

Share

GT Vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में खराब शुरुआत की है। 10 रन के स्कोर पर ही टीम ने अपना पहला विकेट खो दिया। दानिश को कगिसो रबाडा ने 2 (4) पर चलता किया। फिलहाल टीम का स्कोर 3 ओवर में 21 रन एक विकेट के नुकसान पर। अब क्रीज पर क्विंटन डिकॉक के साथ नमनधीर मौजूद हैं।

Share

GT Vs MI Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रिसिध कृष्णा, अशोक शर्मा

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र।

Share

GT Vs MI Live Score: रोहित शर्मा पर क्या है अपडेट?

रोहित शर्मा आज का मैच नहीं खेलेंगे। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 आ चुकी है, जिसमें रोहित शर्मा का नाम नहीं है। हो सकता है कि वे इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने आएं, लेकिन उनकी चोट को देखते हुए इसकी संभावना भी कम ही नजर आ रही है।

Share

GT Vs MI Live Score: गुजरात ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई इंडियंस

GT Vs MI Live Score: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस के धुरंधर पहले बल्लेबाजी करेंगे।

Share

GT Vs MI Live Score: मुंबई के लिए अब तक खराब रहा है यह सीजन

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है और वे अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर संघर्ष कर रहे हैं। उनका मध्यक्रम पूरी तरह से विफल रहा है और प्रमुख गेंदबाजों की धार कम हो गई है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले मैच में हार के बाद कड़े फैसले लेने के संकेत दिए हैं। हालांकि, मुंबई का इतिहास रहा है कि वे खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हैं, जैसा उन्होंने 2014 और 2015 में किया था।

Share

GT Vs MI Live Score: क्या हो सकती है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Share

GT Vs MI Live Score: क्या हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

Share

GT Vs MI Live Score: कैसा रहेगा अहमदाबाद की पिच का मिजाज

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहने वाली है, जहां 2025 से औसत पहली पारी का स्कोर 212 रहा है, जो सभी आईपीएल मैदानों में सर्वाधिक है। काली मिट्टी की पिच और लंबी बाउंड्री के बावजूद, यहां 200 से अधिक के स्कोर की पूरी संभावना है।

Share

GT Vs MI Live Score: रोहित शर्मा के खेलेने पर अनिश्चितता

रोहित शर्मा का खेलना अभी भी अनिश्चित है, हालांकि उन्होंने रविवार शाम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास किया था। पिछले मैच में नहीं खेल पाए मिचेल सेंटनर उपलब्ध हैं, लेकिन विल जैक्स के आने की अभी कोई खबर नहीं है। इंग्लिश ऑलराउंडर के जल्द पहुंचने की उम्मीद है, हालांकि सटीक समय अभी स्पष्ट नहीं है।

Share

GT Vs MI Live Score: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अर्शद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)GT Vs MI Highlight: मुंबई इंडियंस ने GT को 99 रनों से रौंदा, दर्ज की टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत, तिलक ने जड़ा शतक