GT vs CSK: IPL 2026 से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस ने थमाई ऐतिहासिक हार
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 89 रनों से शिकस्त दी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जारी सीजन से बाहर हो गई है, जबकि गुजरात टॉप-2 में बरकरार है।
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराया। इस जीत के साथ गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो गया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए, इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जारी सीजन में 14 मैच खेलते हुए 6 मैच जीते और 8 मैच गंवाए।
230 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। वह खाता नहीं खोल सके। ऋतुराज गायकवाड़ 7 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कार्तिक शर्मा रन आउट हुए। शिवम दुबे 17 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 37 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 53 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल तेवतिया बिना खाता खोले हुए रन आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने तीन गेंद में सात रन बनाए। जोस बटलर 27 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज का आईपीएल मैच
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। दोनों टीमों का ये आखिरी लीग मैच है। मैच साढे़ सात बजे शुरू होगा।
GT vs CSK पिच रिपोर्ट
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। इस पिच पर पिछली बार जब मुकाबला खेला गया था कुल 414 रन बने थे। तेज गेंदबाजों को भी यहां मदद मिलती है और धीमी गेंदों पर बल्लेबाज परेशान रहे हैं।
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सुपरकिंग्स ने दो बदलाव करते हुए गुरजपनीत सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को एकादश में शामिल किया है। टाइटंस ने भी एक बदलाव करते हुए साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है। गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और अब उसकी नजरें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करके शीर्ष दो में जगह पक्की करने पर होंगी। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात की टीम ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 8 में टीम ने जीत दर्ज की। गुजरात के अभी 16 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार दो मुकाबला गंवाकर डायरेक्ट प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका गंवा चुकी है। चेन्नई ये मैच जीतती है तो भी उसे दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। दोनों टीमों के लिए ये आखिरी लीग मुकाबला है। चेन्नई ने 13 मैच खेलते हुए 6 जीते हैं और सात गंवाए हैं।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात ने चेन्नई को हराया
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। गुजरात द्वारा मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी।
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स का 8वां विकेट गिरा
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 13वें ओवर में 8 विकेट गंवा दिए हैं। राशिद खान ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने अंशुल कंबोज और डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया।
GT vs CSK LIVE Score: शिवम दुबे की तूफानी पारी का हुआ अंत
GT vs CSK LIVE Score: स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे 17 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। शुभमन गिल ने डाइव मारकर शिवम का बेहतरीन कैच लपका।
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने 10 ओवर में बनाए 109 रन
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। दुबे 41 और ब्रेविस 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs CSK LIVE Score: कार्तिक शर्मा हुए रन आउट
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 7वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। कार्तिक शर्मा रन आउट हुए। उन्होंने 15 गेंद में 19 रन बनाए।
GT vs CSK LIVE Score: पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गंवाए 4 विकेट
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में चार विकेट गंवाए हैं। संजू सैमसन का खाता नहीं खुला। कप्तान ऋतुराज ने 16 और उर्विल खाता नहीं खोल सके। मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए।
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा विकेट गिरा
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 7 गेंद में 16 रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
GT vs CSK LIVE Score: संजू सैमसन का नहीं खुला खाता
GT vs CSK LIVE Score: सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। सिराज ने उन्हें आउट किया। संजू पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात ने चेन्नई को दिया 230 रनों का लक्ष्य
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। गुजरात का अंतिम गेंद पर चौथा विकेट गिरा, सुंदर 7 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 84 रन की दमदार पारी खेली।
GT vs CSK LIVE Score: जोस बटलर ने लगाया अर्धशतक
GT vs CSK LIVE Score: स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 23 गेंद में अर्धशतक लगाया है। बटलर ने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। इसी ओवर में राहुल तेवतिया बिना खाता खोले रन आउट हुए।
GT vs CSK LIVE Score: साई सुदर्शन ने शतक का मौका गंवाया
GT vs CSK LIVE Score: साई सुदर्शन 53 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। अंशुल कंबोज ने उन्हें कैच आउट करवाया।
GT vs CSK LIVE Score: सुदर्शन-बटलर के बीच बड़ी साझेदारी
GT vs CSK LIVE Score: साई सुदर्शन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 28 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो गई है। सुदर्शन 70 और बटलर 37 रन बनाकर मैदान पर हैं।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात ने 15 ओवर में बनाए 159 रन
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 15 ओवर में एक विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोस बटलर ने 26 रन बनाए।
GT vs CSK LIVE Score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस को 13वें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 37 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए।
GT vs CSK LIVE Score: साई सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 35 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। साई की जारी सीजन में ये लगातार 5वीं फिफ्टी है।
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई के गेंदबाज विकेट के लिए तरसे
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को 11 ओवर खत्म हो जाने के बाद भी सफलता नहीं मिली है। गुजरात ने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 121 रन बना लिए हैं।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 के पार
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने 10वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। सुदर्शन भी फिफ्टी के करीब हैं।
GT vs CSK LIVE Score: शुभमन गिल ने लगाई फिफ्टी
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। गिल ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए हैं।
GT vs CSK LIVE Score: संजू सैमसन चोट के कारण बाहर
GT vs CSK LIVE Score: संजू सैमसन को पहले ओवर में चोट लगी है, जिसके बाद वह इलाज के लिए मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह उर्विल पटेल चेन्नई के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
GT vs CSK LIVE Score: गिल-सुदर्शन ने गुजरात को दिलाई दमदार शुरुआत
GT vs CSK LIVE Score: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत दिलाई है। मुकेश और जानसन को अभी तक सफलता नहीं मिली है।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात की बैटिंग शुरू
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइट की पारी की शुरुआत के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। मुकेश चौधरी के पहले ओवर में 8 रन बने।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन
GT vs CSK LIVE Score: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी मौका
GT vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज अपने आखिरी लीग मैच में खेलने उतरेगी। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई की टीम ने 13 मैच खेलते हए 6 मैच जीते हैं और सात गंवाए हैं। चेन्नई ने अपने पिछले दोनों मुकाबले गंवाए हैं, जिसके कारण प्लेऑफ में पहुंचने का डायरेक्ट मौका गंवा दिया है।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टॉप-2 में बने रहना चाहेगा
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2026 में 13 मैच खेलते हुए 8 में जीत हासिल की है, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात अगर ये मैच जीतती है तो उसके लिए टॉप-2 में बने रहने के चांस ज्यादा हो जाएंगे।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयंत यादव।
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
GT vs CSK LIVE Score: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।