GT vs CSK Highlights: कौन जीता कल का मैच? CSK को बाहर कर पॉइंट्स टेबल में गुजरात का दबदबा; जानिए ऑरेन्ज-पर्पल कैप का हाल

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

गुजरात टाइटंस ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से धोया। चेन्नई आईपीएल 2026 से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुजरात ने टॉप-2 में अपना स्थान बरकरार रखा है। ऑरेन्ज कैप और पर्पल कैप में बदलाव हुआ है।

GT vs CSK Highlights: कौन जीता कल का मैच? CSK को बाहर कर पॉइंट्स टेबल में गुजरात का दबदबा; जानिए ऑरेन्ज-पर्पल कैप का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो गया है। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से मात दी। इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। गुजरात ने गुरुवार को शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई। टीम ने 6 ओवर के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना पाई। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा और राशिद खान की तिकड़ी ने 3-3 विकेट झटके। यह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने 17 गेंद में 47 रन की दमदार पारी खेली।

मोहम्मद सिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवर में ही चेन्नई को बड़े झटके दिए, जिससे चेन्नई की टीम उबर नहीं सकी। मोहम्मद सिराज ने चेन्नई का टॉप ऑर्डर ध्वस्त कर दिया। उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को अपना शिकार बनाया। संजू और उर्विल खाता भी नहीं खोल सके थे। सिराज ने तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

गुजरात ने बनाए 229 रन

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। गुजरात को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई। कप्तान शुभमन गिल 37 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद जोस बटलर और साई सुदर्शन ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 36 गेंद में 82 रन की पार्टनरशिप हुई। इस दौरान साई सुदर्शन 53 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। राहुल तेवतिया खाता नहीं खोल सके और पहली गेंद पर एक रन चुराने के प्रयास में रन आउट हुए। जोस बटलर 27 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। वॉशिंगटन सुंदर अंतिम गेंद पर आउट हुए। चेन्नई के लिए मुकेश, स्पेंसर और अंशुल ने 1-1 विकेट लिया।

चेन्नई के बल्लेबाजों ने किया निराश

चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबला जीतने के लिए बड़ा टारगेट चेज करना था। लेकिन टीम ने पावरप्ले में ही दम तोड़ दिया। मोहम्मद सिराज ने ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को अपने शुरुआती ओवर में पवेलियन भेजकर गुजरात की जीत लगभग पक्की कर दी थी। चेन्नई की टीम पावरप्ले में 4 विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। संजू सैमसन (शून्य), कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (16) और उर्विल पटेल (शून्य) पर आउट हुये। इसके बाद छठे ओवर में कगिसो रबाड़ा ने मैथ्यू शॉट 14 गेंदों में 24 रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में कार्तिक शर्मा (16) रनआउट हुये। शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया। 11वें ओवर में राशिद खान ने शिवम दुबे को आउट कर चेन्नई की उम्मीदों पर पारी फेर दिया। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 47 रनों की पारी खेली। इसके बाद चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका और उसकी पूरी टीम 13.4 ओवरों में 140 रन पर सिमट गई।

पॉइंट्स टेबल में गुजरात दूसरे स्थान पर बरकरार

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम अपना दूसरा स्थान बरकरार रखने में सफल रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष दो में अपनी जगह बरकरार रखी। इस जीत से टाइटंस के 14 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 13 मैच में 18 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह शीर्ष पर है। इस हार के साथ सुपरकिंग्स की नॉकआउट में जगह बनाने की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई। 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के साथ सीएसके के सफर का यहीं पर समापन हुआ। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम 14 मैच में 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

स्थिति टीमकुल मैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंकहालिया फॉर्म
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु139401.06518WWWLL
2 गुजरात टाइटंस149500.69518WLWWW
3 सनराइजर्स हैदराबाद138500.35016WLWLW
4 राजस्थान रॉयल्स137600.08314WLLLW
5 पंजाब किंग्स136610.22713LLLLL
6 कोलकाता नाइट राइडर्स136610.01113WWLWW
7 चेन्नई सुपर किंग्स14680-0.34512LLLWW
8 दिल्ली कैपिटल्स13670-0.87112WWLLW
9 मुंबई इंडियंस13490-0.5108LWLWL
10 लखनऊ सुपर जायंट्स13490-0.7028LWLWL

साई सुदर्शन ने फिर हासिल किया ऑरेन्ज कैप

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच ऑरेन्ज कैप की रेस बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान गिल टॉप स्कोरर बन गए थे लेकिन फिर साई सुदर्शन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। साई सुदर्शन 14 मैचों में 638 रन बनाकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं शुभमन गिल के 13 मैचों में 606 रन हैं। तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं।

भुवनेश्वर कुमार के नाम पर्पल कैप

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है। बेंगलुरु के गेंदबाज भुवनेश्वर ने 13 मैचों में 24 विकेट लिए हैं, जबकि रबाडा ने 14 मैचों में 24 विकेट ले लिए हैं। रबाडा ने चेन्नई के खिलाफ तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज के नाम 14 मैच में 21 विकेट है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।