धर्मशाला में किसको मिलेगी बढ़त, RCB के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी; इरफान पठान ने वजह बताई
इरफान पठान का मानना है कि धर्मशाला में तेज गेंदबाजों को बाउंस और स्विंग मिलेगी, जिसके कारण गुजरात का पलड़ा बेंगलुरु पर थोड़ा भारी लग रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर होने वाला है। दोनों टीमें जारी सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं लेकिन इस इरफान पठान का मानना है कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और बाउंस उपलब्ध कराएगी, जिससे गुजरात को फायदा मिल सकता है। उनका मानना है कि गुजरात का तेज गेंदबाजी अटैक बेंगलुरु से कहीं ज्यादा मजबूत और लगातार प्रदर्शन करने वाली है, जिससे वे धर्मशाला की स्विंग और बाउंस वाली पिच का बेहतर फायदा उठा सकेंगी। उन्होंने आगे कहा कि दोनों टीमों की तेजी से ढलने की क्षमता महत्वपूर्ण होगी, लेकिन अपनी गेंदबाजी की ताकत के कारण गुजरात पसंदीदा के रूप में शुरुआत करेगा।
गुजरात को मिलेगी बढ़त
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा, ''धर्मशाला की परिस्थितियां तेज गेंदबाजी के अनुकूल होंगी। यहां स्विंग और उछाल दोनों देखने को मिलेगा। गुजरात को हल्की बढ़त इसलिए मिल रही है क्योंकि उनकी पेस अटैक बेहद मजबूत और सुसंगत है। अहमदाबाद की सपाट पिचों पर भी उनके तेज गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। यहां, जब गेंद मूव करेगी और उछलेगी, तो वे और भी खतरनाक साबित होंगे। दोनों टीमें कितनी जल्दी खुद को ढालती हैं यह मायने रखेगा। दोनों टीमों के लिए खुद को जल्दी ढालना अहम रहेगा, मगर बेहतर गेंदबाजी के चलते गुजरात टाइटंस इस मैच में पसंदीदा टीम हैं।''
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम में से जो पहला क्वालीफायर जीतेगा, वो फाइनल में पहुंचेगा। बेंगलुरु ने 14 मैच खेलते हुए 9 जीते हैं और पांच गंवाए हैं। हालांकि दोनों टीमों ने लीग स्टेज खत्म होने के बाद 18 मैच जीते हैं। हालांकि बेंगलुरु की टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से टेबल टॉपर रही। गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 89 रनों से हारकर यहां तक पहुंची है, जबकि बेंगलुरु की हैदराबाद के खिलाफ 55 रनों से हार मिली थी।
आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में जारी सीजन के दो सबसे घातक गेंदबाज भी खेलेंगे। भुवनेश्वर कुमार और कागिसो रबाडा आईपीएल के जारी सीजन में अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार और कागिस रबाडा ने इस सीजन में 24-24 विकेट चटकाए हैं और इस मैच में दोनों गेंदबाजों के पास आगे बढ़ने का मौका होगा। बेंगलुरु की टीम अगर ये मैच जीतती है तो लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंच जाएगी। टीम ने पिछले साल आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



