मुंबई इंडियंस फैंस के लिए खुशखबरी, हार्दिक आज रात रायपुर रवाना, RCB के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या आज रात रायपुर के लिए रवाना होंगे और एमआई टीम से जुड़ेंगे। आरसीबी के खिलाफ मैच में उनकी भागीदारी मेडिकल टीम की सलाह पर निर्भर करेगी। यानी यह साफ हो गया है कि हार्दिक टीम के साथ जुड़गें।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हार्दिक पांड्या आरसीबी के खिलाफ 10 मई के मुकाबले के लिए टीम के साथ आज रात जुड़ जाएंगे। आज रात वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रवाना होंगे, जहां मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड से जुड़ेंगे। हार्दिक पांड्या ने अपना पिछला मुकाबला ठीक ना होने की दशा में मिस किया था, ऐसे में 10 मई को वे आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या नहीं यह उनकी मेडिकल टीम की सलाह पर निर्भर करेगा। हालांकि, वे मैच के दिन मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा जरूर होंगे।
हार्दिक पांड्या रायपुर रवाना होंगे
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या आज रात रायपुर के लिए रवाना होंगे और एमआई टीम से जुड़ेंगे। आरसीबी के खिलाफ मैच में उनकी भागीदारी मेडिकल टीम की सलाह पर निर्भर करेगी। यानी यह साफ हो गया है कि हार्दिक टीम के साथ जुड़गें। हालांकि, टीम के स्टैंड बाय कप्तान सूर्यकुमार यादव घर में नन्ही सी गुड़िया के आगमन की खुशी में हो सकता है 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले को मिस करें। मुंबई इंडियंस इस सीजन लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। वह 10 मैचों में 7 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल पर 8वें स्थान पर है और उसका रन रेट माइनस में है।
किसी बुरे सपने की तरह बीत रहा है मुंबई का ये सीजन
इस सीजन कप्तान हार्दिक पांड्या ने ना तो गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है और ना ही बल्ले से शानदार नजर आए हैं। उनका इस सीजन प्रदर्शन बेहद औसत रहा है और एक इंटरव्यू में वे इस बात को कुबूल भी कर चुके हैं कि सिर्फ मैच की कोई एक रात उनके लिए खराब नहीं रही है, बल्कि यह पूरा सीजन ही उनके लिए निराशाजनक रहा है। 7 हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए 4 मैचों में लगातार 4 जीत अर्जित करने पर 14 अंक होंगे और इस परिस्थिति में टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए क्वालीफाई करना मुश्किल नजर आ रहा है।
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस मैच 10 मई को रायपुर में खेला जाएगा।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



