मैच हारे तो रिपोर्टर ने पूछ लिया ऐसा सवाल, जिस पर आगबबूला हो गए ग्लेन फिलिप्स; बोले- ये बेवकूफी…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स की शर्मनाक हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीटी की ओर से ग्लेन फिलिप्स आए, जो एक सवाल पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घटिया सवाल है। 

मैच हारे तो रिपोर्टर ने पूछ लिया ऐसा सवाल, जिस पर आगबबूला हो गए ग्लेन फिलिप्स; बोले- ये बेवकूफी…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को एकतरफा मैच में हराया। 92 रनों से आरसीबी ने जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटाया, जबकि जीटी को अब क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा। रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके उन्होंने लगाए। इस शर्मनाक हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीटी की ओर से ग्लेन फिलिप्स आए, जो एक सवाल पर नाराज हो गए।

गुजरात टाइटन्स ने उस खिलाड़ी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा, जो प्लेइंग इलेवन में नहीं था। उस खिलाड़ी से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या आरसीबी के 254 रनों के टोटल को देखकर मानसिक रूप से हार मान ली थी? इस सवाल पर ग्लेन फिलिप्स ने कहा, "यह एक बेवकूफी भरा सवाल है। यह सच में एक बेवकूफी भरा सवाल है। कोई भी यह सोचकर नहीं जाता कि, 'ओह, तुम्हें पता है क्या? हम बस इसे छोड़ देंगे।' हम प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर ऐसा क्यों करेंगे? यह एक बहुत बुरा सवाल है। हम मैदान में उतरे, हमने अपना सब कुछ झोंक दिया। बदकिस्मती से, जब आप 250 रन का पीछा करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो सब कुछ सही होना चाहिए। और हम सब कुछ सही करने की कोशिश करने उतरे और ज़ाहिर है ऐसा नहीं हुआ।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ग्लेन फिलिप्स ने बताया कि इतने बड़े टोटल का पीछा करने पर हमेशा दबाव होता है। न्यूजीलैंड का ऑलराउंडर मानता है कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हर छोटी गलती महंगी पड़ जाती है। फिलिप्स ने माना कि स्कोरबोर्ड के प्रेशर ने मैच हारने में बहुत बड़ा रोल निभाया, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम ने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया। उन्होंने आगे कहा, "जब आप 250 का पीछा करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो स्कोरबोर्ड का बहुत ज़्यादा प्रेशर होता है और आप जानते हैं, बहुत कम टीमों ने ऐसा किया है।"

गुजरात टाइटन्स के लिए 250 से ज्यादा रनों की चेज आसान नहीं होने वाली थी। उम्मीदें शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी पर थीं, लेकिन दोनों जल्दी आउट हो गए। जोस बटलर भी सस्ते में लौटे। राहुल तेवतिया की 68 रनों की पारी की बदौलत जीटी 162 रनों तक ही पहुंच सकी और मैच 92 रनों के अंतर से हार गई। तीन ही बल्लेबाज थे, जीटी की ओर से जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।